The Lallantop

'पीएम मोदी की हरकतें...', अभिजीत दिपके सबसे बड़ा इस्तीफा चाह रहे?

Abhijeet Dipke ने अपने एक बयान में PM Narendra Modi को ‘चेतावनी’ भरे लहजे में Dharmendra Pradhan का इस्तीफा लेने की बात कही.

Advertisement
post-main-image
अभिजीत दिपके (बाएं) ने प्रधानमंत्री मोदी (दाएं) को 'चेतावनी' दे दी. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने की चेतावनी दी है, और कहा कि इस्तीफा ना मिलने पर पीएम का इस्तीफा आएगा।
  • अभिजीत दिपके के बयान और CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से हुई बातचीत के वीडियो के बाद देश भर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है।
  • CJP ने 24 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसके चलते नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन और नगरपालिका परिषद ने कनॉट प्लेस बाजार बंद करने की एडवाइजरी जारी की है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने अब एक मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ खोल दिया है. दिपके ने अपने एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, वर्ना बात पीएम मोदी के इस्तीफे तक पहुंच जाएगी. CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका का भी एक वीडियो आया है, जिसमें वो केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत के बारे में प्रदर्शनकारियों को बताते हैं. साथ ही CJP ने एक पोस्ट शेयर कर देश भर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

Advertisement

सबसे पहले बात अभिजीत दिपके के प्रधानमंत्री मोदी को दी ‘चेतावनी’ की. दरअसल, दिपके जंतर मंतर से प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को संदेश देने लगे. उन्होंने कहा,

‘मोदी जी मेरी आपसे फिर से रिक्वेस्ट है. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए. वर्ना बात सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रह जाएगी. बात आपके भी इस्तीफे पर आ जाएगी. और वो आएगी. जैसी आपकी हरकतें हैं, वो आएगी.’

Advertisement

दिपके ने आगे कहा, 

'स्टूडेंट्स की बातें सुन लीजिए. एक असमर्थ और नाकाम मंत्री देश के करोड़ों स्टूडेंट्स से ज्यादा जरूरी नहीं हो सकता. अगर इन करोड़ों छात्रों से ज्यादा तवज्जो एक नाकाम और असमर्थ मंत्री को दे रहे हैं, तो याद रखिएगा. चुनाव में इनमें से आपको कोई वोट नहीं करेगा.’

अब बात CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका के दावे की. आशुतोष ने भी जंतर मंतर स्थित प्रोटेस्ट साइट के मंच से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत के बारे में बात की. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘कल हमें कॉल आई कि हमें (मंत्रियों) को जंतर मंतर मत बुलाओ. हमें दिक्कत हो जाएगी. जनता बहुत गुस्से में है. तो हमने कहा चलिए ठीक है, ना आपकी ना मेरी, कोई ऐसी जगह खोज लेते हैं जहां हमारी बातचीत हो सके. अभी भी जितेंद्र जी कह रहे हैं कि हम नड्डा जी के घर या ऑफिस पर मीटिंग कर सकते हैं.’ 

आशुतोष ने आगे माइक से प्रदर्शनकारियों से पूछा कि क्या हमें नड्डा जी के घर जाना चाहिए या नहीं? इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने शोर मचाते हुए ‘नहीं’ कहा. इसके बाद आशुतोष ने कहा कि जनता ने मना कर दिया है. अब मीटिंग होगी, तो जंतर मंतर पर होगी या ऐसी किसी जगह पर होगी, जो न्यूट्रल होगी.

इसके बाद आशुतोष ने दूसरी मांग के बारे में बताया. उन्होंने कहा,

‘दूसरी शर्त हमने सरकार से यह रखी है कि हमें इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए. अगर आप हमसे मीटिंग कर रहे हो, तो हमें कुछ न कुछ ठोस चाहिए. आपको हमारी कुछ मांगें माननी पड़ेंगी. नहीं तो आपको बताना होगा कि आप कितने दिन में हमारी बात मानेंगे. आप हमारा समय बर्बाद नहीं कर सकते.’

अब बात CJP के नए पोस्टर की. दरअसल, CJP की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया. जिसमें देश भर के छात्रों से अपील की गई कि वो अपने जिले में शुक्रवार, 24 जुलाई को CJP के समर्थन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है. यानी, CJP ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है.

CJP
CJP का पोस्ट.

उधर नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें गुरुवार, 23 जुलाई की शाम 6.30 तक कनॉट प्लेस स्थित बाजारों को बंद कर देने की बात कही. 

वीडियो: CJP प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स, वाशरूम से लेकर सफाई-पानी की व्यवस्था का हाल बेहाल

Advertisement