मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास श्रद्धालुओं की कार बरसाती नाले की चपेट में आकर बह गई. हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. सभी श्रद्धालु नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए आए थे. हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची. कार सवार लोगों और कार को नाले से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया. इंडिया टुडे के प्रमोद कारपेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. आशंका है कि ये हादसा रात में भारी बारिश की वजह से हुआ.
तीर्थयात्रियों से भरी कार बरसाती नाले में बही, 3 बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
नाले के तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें रस्सी की मदद से कार को नाले से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

हादसे के शिकार श्रद्धालु ओडिशा के रहने वाले थे, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन से दर्शन के लिए आए थे. भारी बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव बढ़ गया था. ओडिशा के श्रद्धालुओं से भरी कार मां बगलामुखी मंदिर के पास थी, तभी वो अचानक तेज पानी की चपेट में आ गई.
रेस्क्यू ऑपरेशन जारीहादसे की खबर लगते ही आस-पास के लोग मौके पर जुट गए. हालात को संभालने के लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे. तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें रस्सी की मदद से कार को नाले से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.
आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक (SP) दिलीप कुमार सोनी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया,
आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार बारिश से उफनते नाले में बह गई, जिससे 3 बच्चों, 2 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी लोग ओडिशा के रहने वाले थे और उज्जैन से मंदिर के दर्शन के लिए आए थे.
यह भी पढ़ें: मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत
SP दिलीप कुमार सोनी ने आगे बताया, 'शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि ड्राइवर ने तेज बहाव के बीच जल्दबाजी में नाला पार करने की कोशिश की होगी, जिससे यह हादसा हुआ.' उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमला और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. मृतकों की पहचान की जा रही है.
वीडियो: चारधाम यात्रा में 40 श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?













