दिल्ली के नरेला इलाके के एक अपार्टमेंट में एक कपल के संदिग्ध हालात में शव बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि मृतक शख्स दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फॉरेंसिक टीम भी जांच में शामिल की गई है. कपल के 2 बच्चे हैं, जो घटना के वक्त घर पर नहीं थे.
हत्या या आत्महत्या? पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत बनी गुत्थी, पत्नी के साथ फ्लैट में मिला शव
Delhi Police के एक Head Constable और उनकी पत्नी का शव उनके फ्लैट से संदिग्ध हालात में मिला है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही ऐंगल से मामले की जांच कर रही है.

महादेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में ये घटना हुई. मृतकों की पहचान 36 साल के हेड कॉन्स्टेबल मोनू के तौर पर हुई है. मोनू के साथ उनकी पत्नी का भी शव मिला है. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, मोनू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ महादेव अपार्टमेंट स्थित DDA फ्लैट में रहते थे. घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए थे. जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद बच्चों के शोर और रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दीपड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांका तो पर कपल के शव को कमरे में देखा. इसके बाद फौरन 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची.
यह भी पढ़ें: मां-बेटे शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार, महिला पुलिस से बोली- ‘सिर्फ सौ बार हुआ’
हत्या के बाद आत्महत्या?पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूतों को कलेक्ट किया. शुरुआती जांच में यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि, पुलिस ने अभी ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है. कपल के बीच में झगड़े की भी बातें सामने आ रही हैं. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में पता चल पाएगा.
वीडियो: क्या AI Agent मनमाने ढंग से काम करने लगे हैं?













