The Lallantop

हिंदू छात्राओं से बुर्के में डांस करवाया, वीडियो आते ही स्कूल सील, अब मैनेजर माफी मांगते घूम रहे

Gonda Burqa Girls Dance: बुर्का पहनी छात्राओं के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधक ने वीडियो जारी कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद केवल मनोरंजन था. किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.

Advertisement
post-main-image
बुर्का डांस विवाद में गोंडा के अधिकारियों ने स्कूल सील किया. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक स्कूल की छात्राओं द्वारा बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल की जांच कराई और पाया कि स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा था।
  • यह विवाद तब शुरू हुआ जब स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं का बुर्का पहनकर डांस करना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे स्थानीय स्तर पर विरोध और जांच की मांग उठी।
  • जांच में अनधिकृत पाए जाने के बाद स्कूल को बेसिक शिक्षा विभाग ने सील कर दिया और छात्रों को नजदीकी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
author-image
अंचल श्रीवास्तव

एक स्कूल में कुछ छात्राओं का बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है, जिस पर तगड़ा विवाद खड़ा हो गया. स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी. मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल की जांच कराई, जिसमें स्कूल बिना मान्यता के चलता मिला. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई करते हुए स्कूल को सील कर दिया है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अंचल श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी को तुरंत स्कूल के फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए गए. जांच में स्कूल के पास मान्यता नहीं मिली.

स्कूल सील, अब बच्चे कहां जाएंगे?

इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्कूल को बंद कर सील कर दिया गया. उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नजदीकी मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दाखिल कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement
स्कूल के खिलाफ होगी कार्रवाई

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह के मुताबिक, स्कूल के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी. क्लास एक से आठ तक की स्कूली शिक्षा बेसिक शिक्षा विभाग के दायरे में आती है, जबकि इससे ऊपर की क्लास माध्यमिक शिक्षा विभाग देखता है. पूरी स्थिति डिटेल्ड रिपोर्ट मिलने के बाद साफ होगी. जानकारी के मुताबिक, इस स्कूल में 12वीं क्लास तक पढ़ाई कराई जा रही थी.

यह भी पढ़ें: 'महिलाओं के बुर्का पहनने की वजह से बस में नहीं बैठाया', ड्राइवर-कंडक्टर में बहस का वीडियो वायरल

मामला गोंडा के खोंडारे थाना क्षेत्र के असौनी बुजुर्ग स्थित नॉलेज बीम अकादमी का है. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम था. प्रोग्राम का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें छात्राएं बुर्का पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं.

Advertisement
स्कूल प्रबंधक ने मांगी माफी

वीडियो वायरल होने के बाद नॉलेज बीम अकादमी के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने वीडियो जारी कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद केवल मनोरंजन था. किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. प्रबंधक ने दावा किया कि बुर्का पहनकर डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं. कोई मुस्लिम छात्रा नहीं थी. उन्होंने आगे ऐसी गलती दोबारा नहीं होने का भरोसा देते हुए माफी मांगी.

वीडियो: क्या बुर्का पहनने की वजह से महिलाओं को बस में नहीं बैठाया गया?

Advertisement