साल 1982 की वो तारीख 2 अगस्त थी. मनमोहन देसाई 'कुली' बना रहे थे और बेंगलुरु से16 किमी दूर मैसूर रोड पर यूनिवर्सिटी में फिल्म का सेट लगा था. फिल्म का लीड रोडअमिताभ बच्चन कर रहे थे और पुनीत इस्सर की ये पहली फिल्म थी.पहली फिल्म, पहला दिन, पहला शॉट... और पुनीत इस्सर के साथ एक हादसा हो गया. एकएक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनका घूंसा अमिताभ के पेट में लग गया. अमिताभ तुरंतशूटिंग रोककर घर चले गए और अगले दिन हॉस्पिटल में भर्ती हो गए. अगले कुछ दिनों मेंउनका वजन 40 किलो तक गिर गया और शरीर में ढेर सारी नली लग गईं. ये हादसा जितना बुराअमिताभ के लिए था, उतना ही बुरा पुनीत के लिए भी. बिग बी के फैंस ने पुनीत कोताउम्र सबसे बड़े खलनायक के तौर पर देखा. पुनीत को आज भी इस हादसे का जितना मलालहै, उतनी ही बेबसी भी. इन 35 सालों में बहुत सारी नफरत के साथ जिए हैं.'कुली' फिल्म का बेहद चर्चित ये किस्सा हम आपको इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि बिग बीने एक बार फिर इसकी याद दिलाई है. 1 अगस्त को उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्वीट करतेहुए लिखा, 'August 2, 1982.. सांसें बंद होने को थीं, परंतु आप सबकी प्रार्थना नेमुझे जीवित रखा. एक ऋण, जिसे मैं कभी भी उतार नहीं सकूंगा.'उनके इस ट्वीट से एक बार फिर लोगों के जेहन में उस हादसे की यादें ताज़ा हो गईं.अमिताभ की नज़र से ये किस्सा तो लोगों ने खूब सुना है, पर हम आपको बताएंगे कि पुनीतइस्सर इस पर क्या कहते हैं. वो शख्स, जो इतने सालों से इस हादसे का बोझ अपने कंधोंपर ढो रहा है, उसका क्या कहना है.बीबीसी से बात करते हुए पुनीत बताते हैं कि मनमोहन देसाई ऐसे कैमरा एंगल से शूटिंगकर रहे थे कि अमिताभ ने खुद उनसे कहा, 'पुनीत, तुम्हें मेरे पेट को छूना होगा, वरनाये सीन नकली लगेगा. हमने सीन की रिहर्सल भी की, लेकिन टेक के समय ऐसा हुआ कि अमिताभबोर्ड से टकराकर उछलकर मेरी तरफ आ गए और मेरा पंच उन्हें छूने के बजाय जोर से लगगया.'पुनीत इस्सरबीआर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन के किरदार से फेमस हुए पुनीत पंजाब की पैदाइशहैं. उनकी जवानी के दिनों की बात तो छोड़ ही दीजिए, आज भी उनके बाइसेप्स ऐसे हैं किजिम वाली जनता लजा जाए. मजबूत शरीर, अथाह ताकत. ये पंजाब के घी-दूध की तासीर थी किन चाहते हुए भी पुनीत अमिताभ को चोट पहुंचा बैठे.पुनीत बताते हैं कि उस दिन बात इतनी सीरियस नहीं थी और अमिताभ शूटिंग रोककर घर चलेगए, लेकिन अगले दिन उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. पुनीत की उंगलियों केजोर से अमिताभ की अंतड़ियां फट गई थीं. उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिटकराया गया था.इसके बाद शुरू हुआ पुनीत इस्सर का बुरा दौर. उन दिनों पुनीत शत्रुघ्न सिन्हा के साथभी एक फिल्म कर रहे थे. लोगों ने आरोप लगा दिए कि पुनीत शत्रु कैंप के हैं. मीडियामें छापा गया कि उन्होंने राजेश खन्ना के कहने पर ऐसा किया. लेकिन ये बात कम हीलोगों को पता है कि जब अमिताभ को खून की जरूरत थी, तो सबसे ज्यादा खून पुनीत कीपत्नी दीपाली ने ही दिया था.एक और इंटरव्यू में पुनीत बताते हैं कि एक दिन मनमोहन देसाई ने उन्हें बताया किअमिताभ उनसे मिलना चाहते हैं. पुनीत तुरंत हॉस्पिटल पहुंच गए. अमिताभ ने उनसे कहाकि उनका कोई कसूर नहीं है. उस दिन अमिताभ ने पुनीत को वो किस्सा सुनाया, जब शूटिंगके दौरान उनका फेंका हुआ ग्लास विनोद खन्ना के चेहरे पर लग गया था और उन्हें 6-7टांके लगाने पड़े थे. अमिताभ ने कहा, 'आज तुम जैसा महसूस कर रहे हो, उस दिन मुझे भीऐसा ही महसूस हुआ था.' उस दिन अमिताभ खुद पुनीत को हॉस्पिटल के बाहर छोड़ने आए,जिससे लोगों को सही मेसेज मिले, लेकिन लोग अपना पाला चुन चुके थे.फिल्म इंडस्ट्री के लिए पुनीत यूनिवर्सल विलेन हो चुके थे. 'मर्द' फिल्म से उन्हेंनिकाल दिया गया. एक्टर्स उनके साथ काम करने से मना कर देते थे. लोग उन्हेंहेट-लेटर्स लिखकर जान से मारने की धमकी देते थे. पुनीत एक किस्सा बताते हैं कि एकबार जब वो हॉस्पिटल में अमिताभ के पास से लौट रहे थे, तो कुछ महिलाओं ने उन्हें घेरलिया. वो महिलाएं पुनीत को नहीं जानती थीं और उनके सामने कहने लगीं कि अगर अमिताभको घायल करने वाला शख्स उनके सामने आ जाए, तो वो उसे मार देंगी. पुनीत के पास वहांसे हट जाने के अलावा कोई चारा नहीं था.साल 2014 में बिग बॉस के आठवें सीजन में जब रेखा अपनी फिल्म 'सुपर नानी' का प्रचारकरने आईं, तो उन्होंने पुनीत को खूब अवॉइड किया. जब वो घर के सारे सदस्यों से गलेमिल रही थीं, तो पुनीत भी गले मिलने के लिए आगे बढ़े. लेकिन रेखा का जवाब था, 'औरकितने गुनाह करेंगे आप.'बिग बॉस के घर में रेखा और दूर खड़े पुनीत इस्सरअमिताभ कई बार अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस हादसे की याद दिला चुके हैं. 2012 मेंजब इसी हादसे की वजह से उनकी एक सर्जरी हुई थी, तो उन्होंने लिखा था कि उनका पेट एकरणभूमि है, जिसे ये भी झेलना पड़ेगा. खैर, दी लल्लनटॉप की तरफ से अमिताभ कोशुभकामनाएं कि वो स्वस्थ रहें और पुनीत के लिए भी शुभकामनाएं कि लोगों के मन मेंउनके लिए नफरत कम हो. जय जय.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन से गलत मोर्चे पर भिड़ गए हैं कुमार विश्वासपड़ोस में नवाज तो निपट गए, अपने यहां भी कुछ होगा क्या?विनोद खन्ना का वो किस्सा, जो अमिताभ खुद से कभी जोड़ना नहीं चाहेंगेस्मिता पाटिल से दोस्ती पर क्या बोले अमिताभ