The Lallantop

रमेश बिधूड़ी ने CJP प्रदर्शन पर कहा, 'छात्रों से ज्यादा पंक्चर वाले थे, कलावा बांधकर आए थे'

Ramesh Bidhuri: भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने CJP प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में छात्रों से ज्यादा पंक्चर बनाने वाले और चाबीवाले शामिल थे. साथ ही आरोप लगाया कि पीड़ित बच्चों के घरवालों को ब्लैकमेल कर बुलाया गया था.

Advertisement
post-main-image
पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने छात्रों को 'पंक्चर वाला' बताया है. फोटो- (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों को 'पंक्चर बनाने वाले और ताला बनाने वाले' बताया और छात्रों की संख्या को केवल 20 प्रतिशत बताया।
  • यह बयान उस छात्र प्रदर्शन के संदर्भ में आया है जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और NEET पेपर लीक मामलों को लेकर विभिन्न समूह शामिल थे, जिनमें देश भर से Gen-Z छात्र भी थे।
  • रमेश बिधूड़ी के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक चर्चा शुरू हो गई है, और यह संभावित रूप से आगामी चुनावों में विभिन्न वर्गों के बीच हितों और प्रतिक्रियाओं को प्रभावित कर सकता है।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘प्रदर्शन में छात्रों से ज्यादा पंक्चर बनाने वाले और चाबीवाले शामिल थे.’ बिधूड़ी यहीं नहीं रुके और आगे कहा कि पंक्चर बनाने वालों के बच्चों ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी होगी. भाजपा नेता पहले भी ऐसे कई विवादित बयान दे चुके हैं.

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले प्रदर्शन चल रहा था. पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग थी. इस प्रदर्शन में देश भर से Gen-Z छात्र शामिल हुए. इन्हीं छात्रों पर रमेश बिधूड़ी ने निशाना साधा है. 

छात्रों को ‘पंक्चर वाला’ बताया

भाजपा नेता दिल्ली के तुग़लकाबाद में आयोजित ‘GEN-Z’ समिट में शामिल हुए थे. मंच से संबोधित करते हुए बोले, 

Advertisement

‘क्या भारत में किसी का बेटा या बेटी पीएम मोदी को गाली दे सकते हैं? ये ज़रूर पंक्चर बनाने वाले के बच्चों का काम है. उस भीड़ में पंक्चर बनाने वाले और ताला बनाने वाले ज्यादा थे. और वो कौन हैं ये आप जानते ही हैं. असल छात्र कम थे. वहां केवल 20 फीसदी ही असल छात्र थे.’ 

रमेश बिधूड़ी ने बार-बार पंक्चर बनाने वालों पर ज़ोर दिया है. उनका ये बयान पीएम मोदी के वीडियो के बाद आया है. पीएम ने अपने मैसेज में दावा किया था कि छात्रों ने उन्हें और उनकी मां के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए. लेकिन वो उन्हें माफ़ कर रहे हैं.  

Advertisement
घरवालों को ब्लैकमेल किया गया

भाजपा नेता ने इवेंट के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि NEET पेपर लीक की वजह से जान देने वाले छात्रों के परिवार को ब्लैकमेल किया गया.  उन बच्चों के घरवालों को ब्लैकमेल कर प्रदर्शन में बुलाया गया. उनका ये भी दावा है कि प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग शामिल थे जो विपक्ष के साथ मिलकर अव्यवस्था फैलाना चाहते थे. इसके बाद पूर्व सांसद बिधूड़ी ने तो यहां तक कह दिया, 

‘जो पंक्चर बनाने वाले हैं वो सीलमपुर, जाफराबाद जैसे जगहों से आए थे. उनसे कहा गया कि टोपी पहन के नहीं आना है और कलावा बांध के आना है.’ 

बता दें कि सीलमपुर और जाफराबाद दिल्ली में मुस्लिम बहुल इलाके हैं. 

ये भी पढ़ें: अंट शंट बोलने वाले रमेश बिधूड़ी बीजेपी के लिए जरूरी क्यों?

विवादों से है पुराना रिश्ता

2023 में लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान रमेश बिधूड़ी ने तब BSP सांसद दानिश अली के खिलाफ सांप्रदायिक बयानबाज़ी की थी. इतनी शर्मनाक बात कही कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तुरंत माफ़ी मांगनी पड़ी. इसके बाद महिलाओं और मुस्लिम समुदाय पर भी कई अभद्र टिप्पणियां कीं. सोनिया गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक पर कई बार विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं. 

2024 में उन्होंने दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को दुर्योधन कह दिया था. अब छात्रों को उन्होंने ‘पंक्चर वाला’ बताया है. 

वीडियो: प्रियंका गांधी पर BJP नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर CEC ने प्रतिक्रिया दी है

Advertisement