The Lallantop

बिहार में मंदार पर्वत पर लड़की से बदसलूकी, आरोपी बोले- 'करेंगे गुंडागर्दी, क्या करेगी वर्दी'

Bihar Banka Viral video: बिहार के बांका स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. क्लिप में 6-7 लड़के एक लड़की के साथ बदसलूकी और गलत हरकत करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बांका के मंदार पर्वत में 3 सितंबर को एक लड़की के साथ कई युवकों द्वारा बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर थाना अध्यक्ष ने FIR दर्ज कराई।
  • सोशल मीडिया सेल को 22 सितंबर को वीडियो की जानकारी मिली, जांच में ये घटना बिहार के मंदार पर्वत की पायी गई, जिसके चलते पुलिस ने छः आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
  • पुलिस ने वीडियो में उपस्थित लोगों की पहचान कर तलाशी शुरू कर दी है, साथ ही इसे साक्ष्य के रूप में शामिल कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

बिहार के जमुई और समस्तीपुर की घटना के बाद बांका में लड़की के साथ बदसलूकी करने का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जो पुलिस तक भी पहुंचा. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लड़कों की तलाशी शुरू कर दी है.  

Advertisement

घटना बांका के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत की बताई जा रही है. 3 सितंबर को इसे पोस्ट किया गया था. वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की का हाथ मरोड़ते, उसके साथ बदतमीजी और धमकाते करते नजर आ रहे हैं. 

लड़की को तीन-चार लोग घेरे हुए हैं. दो लोगों के बीच बहस होती लग रही है. एक लड़के के हाथ में चप्पल है. वे मारपीट की कोशिश करता दिख रहा है. दूर खड़े एक लड़के ने हाथ में छड़ी या लकड़ी पकड़ी है. क्लिप में सफेद शर्ट पहना शख्स, युवती का हाथ पकड़े हुए दिख रहा है. वो एक बार को उसे थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठाता है. फिर उंगली दिखाते हुए उसे धमकाने वाले लहजे में कुछ कहता है. लड़की का हाथ भी मरोड़ता है.

Advertisement
6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर इस रील को 'हम करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकारी वर्दी' वाली लाइन के साथ पोस्ट किया गया था. इंडिया टुडे से जुड़े दीपक कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. 22 सितंबर को सोशल मीडिया सेल के माध्यम से उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली थी. जांच के दौरान वीडियो मंदार पर्वत का पाया गया.

थाना अध्यक्ष के बयान के आधार पर बौंसी थाना में BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) तथा आईटी एक्ट 2000 की धारा 66E और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान में जुट गई है. वायरल वीडियो को जांच के लिए साक्ष्य के रूप में शामिल किया है.

समस्तीपुर में भी लड़की के साथ बदसलूकी

इससे पहले लड़कियों के साथ बदसलूकी की घटना बिहार के जमुई और समस्तीपुर में भी हुई. 19 सितंबर को जमुई में एक लड़की और उसके दोस्त के साथ अभद्रता और मारपीट की गई थी. आरोपियों ने लड़की को बेहद आपत्तिजनक तरीके से छुआ और गोद में उठाया था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बिहार फिर शर्मसार! अब समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना, नाबालिग को किया मॉलेस्ट

जमुई की घटना के बाद समस्तीपुर में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना की जानकारी मिली. मामला 15 सितंबर का है. मगर पुलिस को वायरल वीडियो 23 सितंबर को मिला. क्लिप में दिन के उजाले में एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ लड़के बदसलूकी करते दिखे. लड़की बार-बार युवकों से छोड़ने के लिए कह रही थी. लेकिन युवकों ने उसका हाथ पकड़ रखा. उसके बाल भी खींचे और पीटने की कोशिश की.

पुलिस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

वीडियो: गोवा में 97 वैध मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप, मुख्य चुनाव आयुक्त पर उठे सवाल

Advertisement