The Lallantop

अयोध्या: राम दरबार में VIP पास से दर्शन की सुविधा खत्म, सभी श्रद्धालुओं के लिए होगी लाइन

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में राम दरबार दर्शन के लिए लागू स्पेशल पास की व्यवस्था को ख़त्म कर दिया है. बता दें कि जून में चंदा चोरी की घटना सामने आने के बाद से प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दे रहा है.

Advertisement
post-main-image
अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार दर्शन के लिए स्पेशल पास की व्यवस्था खत्म कर दी गई. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार दर्शन के लिए विशेष पास व्यवस्था को समाप्त कर दिया है, जिससे श्रद्धालु अब बिना पास के सीधे दर्शन कर सकेंगे।
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर और भीड़ प्रबंधन के लिए दर्शन व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं, जिनमें विशेष पास व्यवस्था को खत्म करना शामिल है।
  • इस बदलाव के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रक्रिया अधिक सुगम होगी और भीड़ प्रबंधन में सुधार की उम्मीद है, जिससे मंदिर प्रशासन की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था प्रभावित होगी।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन को और आसान बना दिया है. ट्रस्ट ने राम दरबार दर्शन के लिए ‘स्पेशल पास’ व्यवस्था ख़त्म कर दी है. अब श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से पास बनाने की ज़रूरत नहीं है. बताया गया कि पहले केवल सीमित संख्या में ही पास जारी किए जाते थे. इस बदलाव से आम श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी.

Advertisement
व्यवस्था में क्या बदलाव हुआ है?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शन व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए ऐसा किया गया है. राम मंदिर में राम दरबार पहली मंजिल पर है. अभी तक श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सीमित संख्या में विशेष पास जारी किया जाता था. अब इस व्यवस्था को पूरी तरह ख़त्म कर दिया गया है. नई व्यवस्था के बाद सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु सीधे राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे. 

कहा जा रहा है कि सावन महीने में भारी मात्रा में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. विशेष पास की औपचारिकताओं में ज्यादा समय लग जाता था. इसलिए भीड़ को देखते हुए फिलहाल इस प्रक्रिया को रोक दिया गया है. इससे पहले 27 जुलाई को भी व्यवस्था में बदलाव किया गया था. जहां राम दरबार दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की पांच अलग-अलग कतारें बनाई गईं. भीड़ को मैनेज करने के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट भी बताए गए थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'राम मंदिर से एक पैसा भी गायब नहीं हो सकता', ट्रस्ट ने ऐसी क्या व्यवस्था कर दी है?

चंदा चोरी के बाद आया फैसला

ये फैसला राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद लिया गया है. जून के पहले हफ्ते में चोरी का पता लगा जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया. SIT की जांच में चोरी को लेकर कई बड़े खुलासे हुए. 23 जून को शुरूआती रिपोर्ट आने के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं.  

चंदा चोरी के बाद मंदिर प्रशासन लगातार सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था में बदलाव कर रहा है.

Advertisement

वीडियो: चंदा चोरी के आरोपों बीच अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव

Advertisement