असम में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. डिटेन के लिए गए लोगों में पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका भी शामिल हैं. वह असम में पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की मीटिंग में हिस्सा लेने जा रहे थे. हिरासत में लिए जाने से पहले रांका ने आरोप लगाया कि असम की हिमंता बिस्व सरमा की सरकार सीजेपी और अपने ही प्रदेश के लोगों से डरी हुई है. उन्होंने कहा कि वो डरने वाले नहीं हैं और तब तक लड़ते रहेंगे जब तक असम की व्यवस्था बदल नहीं जाती.
असम पहुंचते ही आशुतोष रांका हिरासत में, CJP वॉलंटियर्स से पहली मीटिंग करने गए थे
असम के गुवाहाटी में रीजनल वॉलंटियर्स मीटिंग से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

रांका ने आरोप लगाया कि असम की सरकार ने वहां की जनता को सीजेपी के कार्यक्रम वाली जगह पर जाने से रोका और उनकी पार्टी के सदस्यों को धमकी दी. आशुतोष रांका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. डिटेन होने के बाद का है. वो एक बस में बैठे हुए दिख रहे हैं. इसमें आशुतोष रांका कह रहे हैं,
असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा यहां के लोगों से डर गए हैं. हम इनके स्कूलों की हकीकत देश की जनता के सामने लाना चाहते हैं, काजीरंगा नेशनल पार्क की सच्चाई देश के लोगों के सामने लाना चाहते हैं. असम के मैनमेड फ्लड्स का सच देश के सामने लाना चाहते हैं इसलिए हिमंता डर गए.
रांका ने आरोप आगे कहा कि यहां पुलिस की गुंडागर्दी चल रही है. एक प्राइवेट प्रॉपर्टी पर मीट-अप था. पीसफुल मीटिंग थी लेकिन सुबह से सीजेपी के वालंटियर्स को डिटेन किया गया है. उनके लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है. रांका ने कहा,
हिमंता बिस्व सरमा भूल गए हैं कि हम लोग किस मिट्टी के बने हैं. इसी देश की मिट्टी के लोग हैं. इनसे डरने वाले लोग नहीं हैं. हम अपने हक के लिए लड़ेंगे. यहां के लोगों के लिए लड़ेंगे और हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक देश और प्रदेश की व्यवस्था बदल नहीं जाती.
ये भी पढ़ेंः दोनों आयुक्तों के साथ बैठे CEC ज्ञानेश कुमार, एक-एक आरोप पर सफाई दी
बता दें कि सीजेपी असम में अपना संगठन बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इसी सिलसिले में गुवाहाटी में पार्टी की पहली रीजनल वालंटियर्स मीटिंग होने वाली थी. आशुतोष रांका भी इसी मीटिंग के लिए असम गए थे. उन्हें वालंटियर्स को संबोधित करना था. लेकिन इससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया.
वीडियो: साहिल वाकोड़े केस के बाद IIT Bombay में क्या-क्या बदलेगा?









