गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक कस्टमर ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से एक वेज बर्गर ऑर्डर किया. लेकिन जब ऑर्डर पहुंचा तो डिलीवरी बॉक्स के अंदर नॉन-वेज बर्गर निकला. इसी बात पर शख्स ने आउटलेट की नगर निगम से शिकायत कर दी. अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने एक दिन पहले ही आउटलेट पर सड़क पर गंदगी फैलाने के लिए फाइन लगाया था. अब नगर निगम ने फिर से एक्शन लिया है.
वेज बर्गर ऑर्डर किया था, निकला नॉन-वेज, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
जब ऑर्डर पहुंचा तो डिलीवरी बॉक्स के अंदर नॉन-वेज बर्गर निकला. इसी बात पर शख्स ने आउटलेट की नगर निगम से शिकायत कर दी.


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि आउटलेट एक ग्लोबल चेन की शाखा है. AMC ने दो दिन के अंदर दो नोटिस भेजे. पहला, गंदगी फैलाने को लेकर और दूसरा कस्टमर को गलत ऑर्डर देने के लिए.
‘वेज’ की जगह ‘नॉन-वेज’ बर्गरअधिकारियों के मुताबिक, 21 जुलाई को एक कस्टमर ने दावा किया कि उसने वेज बर्गर ऑर्डर किया था. लेकिन उन्हें नॉन-वेज बर्गर सर्व किया गया. शिकायत मिलने के बाद AMC ने आउटलेट को दोबारा नोटिस भेजा. नोटिस में लाइसेंस रद्द करने की भी बात कही गई.
AMC के हेल्थ अफसर डॉक्टर तेजस शाह ने बताया कि आउटलेट को 14 दिन का नोटिस दिया गया है. नोटिस में कहा गया कि अगर 14 दिन के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो नॉन वेज सर्व करने का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. बताया गया कि FSSAI के नियमों के मुताबिक एक्शन लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 'कॉकरोच जनता पार्टी ने विजेता दहिया को सभी पदों से हटाया', प्रोटेस्ट के दिन बर्गर खाने का आरोप
कितना फाइन दिया?इस घटना के एक दिन पहले यानी 20 जुलाई को AMC के कुछ अधिकारी दौरे पर थे. इंस्पेक्शन के दौरान आउटलेट के आसपास गंदगी मिली. अधिकारियों ने नोटिस भेजा और आउटलेट सील कर दिया. नोटिस में बताया गया कि GPMC (गुजरात प्रांतीय नगर निगम) एक्ट 1949 के तहत ये एक्शन लिया गया है.
20 जुलाई की रात को आउटलेट सील किया गया और अगली सुबह 4000 रुपये फाइन देने के बाद उसे फिर खोल दिया गया. AMC सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि तब उन्हें पता नहीं था कि इसी यूनिट के खिलाफ दोबारा शिकायत आई है.
वीडियो: CJP के प्रवक्ता पद से हटाए गए विजेता दहिया, बर्गर विवाद पड़ा भारी












