The Lallantop

5 साल के बच्चे की घर वापसी, कोर्ट का आदेश, अमेरिकी एजेंट्स ने स्कूल से घर जाते वक़्त उठाया था

ICE एजेंट्स ने 5 साल के बच्चे को उसके पिता सहित स्कूल से घर लौटते वक़्त डिटेन किया था. कोर्ट के आर्डर पर अब उसे और उसके पिता को रिहा कर दिया गया है. बच्चा कोलंबिया हाइट्स के प्रीस्कूल का छात्र है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी एजेंट्स ने बच्चे को स्कूल से घर लौटते समय डिटेन किया था.

अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंट्स (ICE) ने जिस 5 साल के बच्चे को स्कूल से हिरासत में लिया था, उसे कोर्ट ने अब घर भेज दिया है. रविवार 1 फरवरी को अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने बच्चे (लियाम) को उसके पिता सहित रिहा करने का आदेश दिया. टेक्सस स्थित एक डिटेंशन सेंटर में कई दिन बिताने के बाद उन्हें रिहा किया गया. डिटेंशन के दौरान बच्चे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसके बाद ट्रंप प्रशासन के सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी की कड़ी आलोचना की जाने लगी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अमेरिकी डेमोक्रैट जोकिन कास्त्रो ने अपने X हैंडल से पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा,

कल शाम 5 साल के लियाम और उसके पिता ड्रियन को रिहा कर दिया गया. जिसके बाद मैं उन्हें डिली डिटेंशन सेंटर लेने पहुंचा. मैंने उन दोनों को सुरक्षित उनके घर मिनेसोटा पहुंचा दिया है. लियाम अब अपने हैट और बैक पैक के साथ घर पर है.   

Advertisement
क्या हुआ था?

बच्चे का पूरा नाम लियाम कोनेजो रामोस है. वो मिनेसोटा के कोलंबिया हाइट्स में प्रीस्कूल का छात्र है. 20 जनवरी को लियाम नीला हैट और स्पाइडर-मैन बैकपैक लेकर घर लौट रहा था, तभी एजेंट्स उसे और उसके पिता को टेक्सास के एक डिटेंशन सेंटर में ले गए. ये पिछले कुछ हफ्तों में इस स्कूल का चौथा बच्चा है जिसे ICE ने पकड़ा है. बच्चा और उसका परिवार मूल रूप से इक्वाडोर के रहने वाले हैं. दिसंबर 2024 में वो टेक्सास बॉर्डर पर पहुंचे थे. उन्होंने वहां असाइलम (शरण) के लिए अप्लाई किया था.

डिटेंशन की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. तस्वीर में लियाम एजेंट्स से घिरा हुआ दिखाई दिया. आरोप लगे कि 5 साल का बच्चा कैसे नुकसान पहुंचा सकता है? स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि लियाम स्कूल से घर लौट ही रहा था कि एजेंट्स ने उसे डिटेन कर लिया. इस बात का विरोध हुआ. कई सिविल राइट्स ग्रुप ने डिटेंशन सेंटर के बाहर धरना दिया. लियाम की तुरंत रिहाई की मांग की. 

ये भी पढ़ें: स्कूल से लौट रहा था 5 साल का बच्चा, उठा ले गए अमेरिकी एजेंट, ट्रंप की पॉलिसी खून के आंसू रुला रही

Advertisement

हालांकि इन आरोपों को इंकार करते हुए अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने बताया कि जब एजेंट्स ने पिता को पकड़ने की कोशिश की, तो वो पैदल ही भाग गए और बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दिया. एजेंट्स ने कोशिश की थी कि लियाम को कम से कम उसकी मां के पास छोड़ दिया जाए. लेकिन उन्होंने भी अपने पास रखने से साफ इनकार कर दिया. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि एजेंट्स के पास कोई विकल्प नहीं था. 

वीडियो: दुनियादारी: दिनदहाड़े हत्या पर ट्रंप का झूठ! ICE एजेंट्स अपने ही लोगों का खून क्यों बहा रहे?

Advertisement