काम का. घर का. शादी का. करियर का. पढ़ाई का. आजकल हर चीज़ का स्ट्रेस रहता है. कई बार तो ये स्ट्रेस इतना ज़्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति चिढ़ने लगता है. किसी काम में उसका मन नहीं लगता. हर वक्त एक टेंशन-सी रहती है. हंसी-खुशी भी एकदम गायब हो जाती है. ऐसे में अगर सोशल मीडिया चलाते हुए आपको स्ट्रेस दूर करने का इंस्टैंट तरीका मिल जाए तो आप उसे ट्राई तो करेंगे ही. जैसे इन दिनों स्ट्रेस दूर करने का एक हैक काफी वायरल है.
40 सेकंड जीभ बाहर निकालने से स्ट्रेस घट जाएगा?
डॉक्टर से जानेंगे कि कोर्टिसोल क्या है. इसका स्ट्रेस से क्या कनेक्शन है. फिर समझेंगे कि क्या वाकई 40 सेकंड तक जीभ बाहर निकालने से कोर्टिसोल कम हो सकता है. साथ ही पता करेंगे, स्ट्रेस घटाने के असरदार तरीके.


कहा जा रहा है कि अगर आप सिर्फ 40 सेकंड तक अपनी जीभ बाहर निकालें, तो स्ट्रेस तुरंत घटने लगता है. लॉजिक ये, कि इस तरीके से शरीर में कोर्टिसोल का लेवल घटता है. जिससे स्ट्रेस कम होने लगता है. पर ये हैक काम करता भी है या नहीं, और ये कोर्टिसोल क्या होता है? यही जानेंगे आज. अव्वल तो डॉक्टर से जानेंगे कि कोर्टिसोल क्या है. इसका स्ट्रेस से क्या कनेक्शन है. फिर समझेंगे कि क्या वाकई 40 सेकंड तक जीभ बाहर निकालने से कोर्टिसोल कम हो सकता है. साथ ही पता करेंगे, स्ट्रेस घटाने के असरदार तरीके.
कोर्टिसोल क्या है और ये कब बढ़ जाता है?
हमें बताया डॉक्टर गीतांजलि केसरी ने.

कोर्टिसोल हमारे शरीर का एक हॉर्मोन है. ये नींद, मेटाबॉलिज़्म और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है. कोर्टिसोल को 'फाइट या फ्लाइट' हॉर्मोन भी कहा जाता है. स्ट्रेस या किसी ख़तरे की स्थिति में शरीर ज़्यादा कोर्टिसोल बनाता है. ये किडनी के ऊपर मौजूद एड्रिनल ग्रंथि से रिलीज़ होता है. दिन और रात के हिसाब से कोर्टिसोल का लेवल बदलता रहता है.
लंबे समय तक स्ट्रेस रहने पर कोर्टिसोल का लेवल लगातार बढ़ा रह सकता है. इससे नींद में दिक्कत, वज़न घटना और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
40 सेकेंड तक जीभ बाहर रखने से कोर्टिसोल घट जाता है?
40 सेकेंड तक जीभ बाहर रखने से कुछ समय के लिए स्ट्रेस से ध्यान हट सकता है. इससे थोड़ी देर के लिए स्ट्रेस वाले विचार कम महसूस हो सकते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोर्टिसोल का लेवल कम हो गया. अब तक ऐसा कोई ठोस साइंटिफिक प्रूफ नहीं है कि 40 सेकेंड तक जीभ बाहर रखने से कोर्टिसोल का लेवल कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें: प्रोस्टेट बढ़ा तो किडनी खराब हो सकती है, ये लक्षण दिखते ही सतर्क हो जाएं
कोर्टिसोल घटाने के असरदार तरीके
कोर्टिसोल लेवल घटाने के लिए कई चीज़ें कर सकते हैं. जैसे ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ या प्राणायाम. रेगुलरली प्राणायाम करने से कोर्टिसोल लेवल घट सकता है. रोज़ मॉडरेट इंटेंसिटी की एक्सरसाइज़ करना फ़ायदेमंद है. पर्याप्त नींद लेना और पौष्टिक खाना भी ज़रूरी है. इससे कोर्टिसोल लेवल घटाने में मदद मिलती है. कुल मिलाकर, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से कोर्टिसोल लेवल कम होते हैं.
(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)
वीडियो: सेहत: प्रोस्टेट बढ़ा तो ख़तरे में आ जाएगी किडनी











