The Lallantop
Logo

सेहत: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, कब तक ठीक होंगी नुसरत?

अगर रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन हड्डी अपनी जगह से नहीं खिसकी है. तब ऐसे में आराम और इलाज से ये ठीक हो सकता है.

Advertisement

बॉलिवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है. वो इंडोनेशिया के बाली में एक हादसे का शिकार हो गई थीं. इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया. अब उनकी सर्जरी होनी है. नुसरत के फैंस परेशान हैं. वो जानना चाहते हैं कि रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर कितना गंभीर हो सकता है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लग सकता है. तो चलिए फिर, सेहत के एपिसोड में हम इन्हीं सवालों के जवाब पता करेंगे. डॉक्टर से समझेंगे कि रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर किन वजहों से हो सकता है. रीढ़ में हड्डी में फ्रैक्चर होने पर कब सर्जरी की ज़रूरत पड़ती है, कब बिना सर्जरी इलाज किया जा सकता है. और मरीज़ को पूरी तरह ठीक होने में कितना टाइम लगता है. साथ ही, दो बातें और पता करेंगे. पहली, कैंसर के 12% मामले इंफेक्शंस की वजह से होते हैं, WHO की नई स्टडी के क्या-क्या निकला? दूसरी, रोज़ एक आंवला खाने के क्या फ़ायदे हैं? देखें पूरा वीडियो. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement