पड़ताल: राजमिस्त्री का काम करने वाले सुमित ने यूपीएससी में हासिल की 53वीं रैंक?
एमपी के सुमित विश्वकर्मा के नाम से एक सक्सेस स्टोरी खूब वायरल हो रही है
Advertisement
बीते शुक्रवार को UPSC का रिजल्ट आया. बहुत सारे लोगों की सक्सेस स्टोरी शेयर हो रही है. IAS, IPS और IFS जैसे पदों के लिए टोटल 759 कैंडीडेट्स के नामों का ऐलान हुआ है. इन्हीं में से एक नाम है सुमित कुमार. इस नाम के साथ दिक्कत ये है कि मीडिया और सोशल मीडिया पर थोड़ा लफड़ा हो गया है. सबसे पहले एबीपी न्यूज़ ने एमपी में किन्हीं सुमित विश्वकर्मा का इंटरव्यू लिया और टीवी पर चलाया. जिसमें बताया गया कि सुमित 9 साल से मिस्त्री का काम करते हुए UPSC की तैयारी करते रहे. अब उनकी 53वीं रैंक आई है. इसके बाद बहुत सारे मीडिया संस्थानों ने इन्हीं सुमित की सक्सेस स्टोरी छाप दी. लेकिन क्या है इसकी सच्चाई? देखिए पड़ताल में.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










