The Lallantop
Logo

पड़ताल: वोटर लिस्ट में नाम ना हो तो क्या फोटो ID दिखाकर वोट डाल सकते हैं?

लल्लनटॉप की एंटी फ़ेक न्यूज़ वर्कशॉप में ऑडियंस ने जानना चाहा इस ख़बर का सच.

Advertisement
'दी लल्लनटॉप' देश में चल रहे लोकसभा चुनावों की ग्राउंड से सीधी कवरेज आप तक पहुंचा रहा है. इसके अलावा फेसबुक के साथ मिलकर देश के अलग-अलग इलाकों में फ़ेक न्यूज़ से बचने के लिए वर्कशॉप भी कर रहा है. और लोगों से जान रहा है कि उन्हें किन ख़बरों के फ़ेक होने पर शक है. इस कड़ी में हमारी टीम पहुंची देश के पश्चिमी राज्य गुजरात में. हीरा कारोबार के लिए फेमस शहर सूरत में 'दी लल्लनटॉप' के रिपोर्टर निखिल ने ऐसी ही वर्कशॉप की. वर्कशॉप अटेंड कर रहे मितेश गांधी को एक ख़बर पर शक था. वो एक वायरल मैसेज की सच्चाई जानना चाहते हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि जिनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं वो फॉर्म 7 भर कर वोट दे सकते हैं. हमने इस दावे की पड़ताल की और वीडियो में सच्चाई बताई है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement