लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती दौर में पीएम नरेंद्र मोदी ने NDA सरकार की सत्ता वापसी की उम्मीद जताते हुए नारा दिया. ‘अबकी बार 400 पार.’ इस नारे को उन्होंने कई मंचों से बोला. इसको लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों तरफ से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक व्यक्ति ‘इस बार 400 पार’ की लगातार रट लगा रहा है. हालत इस कदर पहुंच गई कि उसे पकड़कर एक डिस्पेंसरी ले जाया गया जहां उसे इंजेक्शन तक लगाना पड़ा. वीडियो को कुछ यूजर्स सच मानकर शेयर कर रहे हैं.
'इस बार 400 पार' की रट लगाने वाले शख्स की असली कहानी सामने आई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक व्यक्ति ‘इस बार 400 पार’ की लगातार रट लगा रहा है. हालत इस कदर पहुंच गई कि उसे पकड़कर एक डिस्पेंसरी ले जाया गया जहां उसे इंजेक्शन तक लगाना पड़ा.

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अच्छे दिन तो गुज़र गये,अब की बार 4 सौ पार!”
ट्विटर पर KKD News नाम के एक पेज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 400 पार बोलते-बोलते एक आदमी हॉस्पिटल में हुआ एडमिट.
पड़तालवीडियो को ध्यान से देखने पर हमें एक जगह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तस्वीर दिखी और बोर्ड पर जम्मू लिखा नज़र आया. इससे हिंट लेते हुए हमने कुछ कीवर्ड सर्च किए. हमें ‘JK Line News’ के फेसबुक पेज पर 17 मई को अपलोड किया एक वीडियो मिला जिसमें वायरल हो रहे वीडियो को देखा जा सकता है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, आखिर क्या हुआ है डॉक्टर राजेंद्र थापा जी को इस बार 400 पार. राजेंद्र थापा को फेसबुक सर्च करने पर हमें उनकी प्रोफाइल मिली. यहां 15 मई को वायरल हो रहा वीडियो अपलोड किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, एक्टर, प्रोडक्शन, डॉयरेक्टर, राइटर डॉ. राजेंद्र थापा इस बार 400 पार.
हमें राजिंद्र थापा की प्रोफाइल पर 17 मई को अपलोड किया गया वीडियो मिला, जिसमें उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो एक छोटी सी फिल्म का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जिसका टॉपिक था उड़ता जम्मू. उसमें एक सीन था जिसमें एक डॉक्टर को इलाज़ करने के दौरान साइकेट्रिक समस्या हो जाती है. इसे उन्होंने साइकेट्री अस्पताल जाकर शूट किया था. डॉक्टर थापा के साथ वीडियो में नज़र आ रहे लोग उनके दोस्त हैं.

इसके अलावा ‘बूम’ में छपी रिपोर्ट के अनुसार, डॉ राजेंद्र थापा जम्मू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रिटायर्ड सीएमओ हैं. वे पिछले कई वर्षों से स्थानीय फिल्मों में एक्टिंग भी कर रहे हैं. इसके अलावा वे साल 2020 से आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं.
नतीजाकुल मिलाकर, इस बार 400 पार का नारा लगाने वाला वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है. वीडियो में नारे लगाते नज़र आ रहे व्यक्ति जम्मू के डॉक्टर राजेंद्र थापा हैं.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: अंबाती रायुडु ने Virat Kohli से लिया पंगा, RCB फैन्स इस बार नहीं जाने देंगे..!









