The Lallantop

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच सेना के लाठीचार्ज का वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है

पश्चिम बंगाल चुनाव का बिगुल बज चुका है. राजनीतिक दल एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो वायरल है जिसमें सेना के जवान कुछ लोगों को लाठियों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना पश्चिम बंगाल के मालदा में उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर रही है.

Advertisement
post-main-image
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच सेना के लाठीचार्ज का वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान वायरल एक वीडियो में भारतीय सेना के जवानों द्वारा लाठीचार्ज करने का दावा किया गया था, जिसे मालदा में उपद्रवियों पर कार्रवाई के रूप में बताया गया।
  • वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह वीडियो बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया इलाके का है, जहां 12 फरवरी 2026 को मतदान के समय हुई अशांति के दौरान सेना ने लाठीचार्ज किया था।
  • पड़ताल के बाद स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है, जिससे सोशल मीडिया पर फैलाए गए गलत जानकारी की पहचान हुई और सत्यापन पर जोर दिया गया।

पश्चिम बंगाल चुनाव का बिगुल बज चुका है. राजनीतिक दल एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो वायरल है जिसमें सेना के जवान कुछ लोगों को लाठियों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना पश्चिम बंगाल के मालदा में उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

X पर ओसियन जैन नाम की यूज़र ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल के मालदा में भारतीय सेना पहुंच चुकी है.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इसी तरह के दावे के साथ कई अन्य यूज़र्स ने वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर किया है.

Advertisement
पड़ताल

तो क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? वीडियो के दाईं ओर ‘Jamuna TV’ का लोगो नज़र आया. ये बांग्लादेशी न्यूज़ संस्थान है. इसके यूट्यूब चैनल पर हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मिला. जिसे 12 फरवरी, 2026 को पोस्ट किया गया था. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया इलाके का वीडियो है.

जमुना टीवी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट
जमुना टीवी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट

हमें बांग्लादेश के कई न्यूज़ पोर्टल पर ये वीडियो मिला. United News of Bangladesh के यूट्यूब पर 12 फरवरी को अपलोड किए गए में भी वायरल वीडियो के दृश्य मौजूद हैं. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी 2026 को बांग्लादेश में मतदान के वक्त ब्राह्मणबेरिया के मतदान केंद्र में तनाव बढ़ गया था. उपद्रवियों ने अराजकता फैलाई और उनपर काबू पाने के लिए बांग्लादेश की सेना को लाठीचार्ज करना पड़ा था.

नतीज़ा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि वीडियो भारत के पश्चिम बंगाल का नहीं, बांग्लादेश का है जहां मतदान केंद्रो पर हुए बवाल के दौरान सेना ने लाठीचार्ज किया था.

Advertisement


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: गुरिंदर चड्ढा ने खोली BBC की पोल, ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ फिल्म के पीछे की कहानी बताई

Advertisement