स्वामी प्रसाद मौर्या. ‘अपनी जनता पार्टी’ के अध्यक्ष हैं. यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. पिछले दिनों उनका एक बयान वायरल हुआ था. जिसमें वो बीजेपी की आलोचना कर रहे थे. कह रहे थे कि बीजेपी पोषित गुंडे किसी पर भी अटैक कर देते हैं. लेकिन इसके बाद खुद स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला हो गया. अब एक वीडियो सोशल मीडिया के गलियारों में तैर रहा. वीडियो में एक शख्स सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार रहा है. वहां मौजूद पुलिसवाले बीच-बचाव करते नज़र आ रह हैं. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को पड़ा थप्पड़.
स्वामी प्रसाद मौर्या के बाद बीजेपी विधायक को पड़ा थप्पड़? वीडियो का सच ये रहा
एक वीडियो सोशल मीडिया के गलियारों में तैर रहा. वीडियो में एक शख्स सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार रहा है. वहां मौजूद पुलिसवाले बीच-बचाव करते नज़र आ रह हैं. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को पड़ा थप्पड़.


अमज़द खान नाम के एक यूज़र ने वायरल वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया. कैप्शन लिखा, “स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक योगेश वर्मा को पड़ा थप्पड़.”

हनुमान शुक्ला नाम के यूज़र ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक योगेश वर्मा को पड़ा थप्पड़. भाई आजकल नेता बनना खतरे से खाली नहीं है कोई भी आकर थप्पड़ जड़ दे रहा है.”
पड़ताल
तो क्या है वीडियो की सच्चाई? यह पता लगाने के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए. लेकिन हमें हाल-फिलहाल की कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं मिली. अगर बीजेपी विधायक को सरेआम ऐसे थप्पड़ पड़ता तो ज़रूर इसकी रिपोर्टिंग होती. लेकिन इसी खोज़बीन में हमें ABP न्यूज़ की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट मिली. अक्टूबर, 2024 में छपी इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के लखीमपुर खीरी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया. रिपोर्ट बताती है कि अवधेश के थप्पड़ मारने के बाद विधायक के समर्थकों ने भी अवधेश के साथ मारपीट की. पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा.यानी इससे ये साफ है कि ये घटना हाल-फिलहाल का नहीं. अक्टूबर, 2024 की है.
वीडियो को अक्टूबर, 2024 में X पर भी कई यूजर्स ने पोस्ट किया था. समाजवादी पार्टी के नेता मनोज यादव ने 9 अक्टूबर, 2024 को वीडियो शेयर करके लिखा था, “लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा की पिटाई. पूर्व सभापति पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह ने की पिटाई. ”
इस मामले से जुड़ी कई अन्य रिपोर्ट भी हमें मिली. रिपोर्ट के मुताबिक, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने योगेश वर्मा पर हमला कर दिया था. घटना के बाद चुनाव टाल दिए गए थे. योगेश की शिकायत पर पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली थी.
नतीज़ाकुल मिलाकर, साफ है कि अक्टूबर, 2024 का वीडियो अभी का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: बैठकी: अंतिम संस्कार, शरीर पर श्मशान की राख, समाजसेविका पूजा शर्मा ने श्मशान में फैले भ्रष्टाचार पर क्या बता दिया?





















