The Lallantop

पत्नी ने पति समेत परिवार के 4 लोगों की हत्या की, सबके शव जला डाले, रोने का वीडियो वायरल

पुलिस को मामले के बारे में उस वक्त पता चला, जब उन्हें गांव से कुछ ही दूरी पर सड़क पर एक जली हुई कार में चार शवों के होने की सूचना मिली. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पता चला कि चारों मृतक पूर्व प्रधान के घर के ही लोग हैं.

Advertisement
post-main-image
राजस्थान में महिला ने अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजस्थान के अजमेर जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर पति, उसकी दूसरी पत्नी, सास और भतीजी की हत्या कर दी और शवों को गाड़ी में रखकर आग लगा दी।
  • पीड़ित रामसिंह और उसकी पहली पत्नी सुनीता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
  • पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल पर सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।
author-image
चंद्रशेखर शर्मा

राजस्थान के अजमेर जिले में एक महिला ने कथित तौर अपने दो बच्चों के साथ मिलकर पति, उसकी दूसरी पत्नी, सास और भतीजी की हत्या कर दी. आरोपी महिला ने चारों लाशों को पति की ही गाड़ी में डालकर आग लगा दी ताकि उनकी मौत हादसा लगे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में शामिल एक बच्चा नाबालिग बताया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का ये मामला बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव का है. इंडिया टुडे से जुड़े चंद्रशेखर शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों का संबंध उसी गांव के पूर्व प्रधान के परिवार से है. चारों मृतकों की पहचान रामसिंह चौधरी, पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और भतीजी महिमा के तौर पर हुई है.

पुलिस को मामले के बारे में उस वक्त पता चला, जब उन्हें गांव से कुछ ही दूरी पर सड़क पर एक जली हुई कार में चार शवों के होने की सूचना मिली. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पता चला कि चारों मृतक पूर्व प्रधान के घर के ही लोग हैं. जांच की कड़ी आगे बढ़ने पर पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक रामसिंह अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते थे.

Advertisement

रामसिंह का पहली पत्नी सुनीता के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 27 मई की देर शाम को भी दोनों में विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी के बाद देर रात पहली पत्नी सुनीता ने अपनी बेटी सरिता और एक नाबालिग बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से रामसिंह समेत परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी.

कानूनी पचड़े से बचने के लिए लाशों को कार में रखकर जला भी दिया ताकि हत्या एक हादसे में बदल जाए. बाद में आरोपी महिला घर में पास-पड़ोसियों के सामने रोती दिखी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया. साथ ही एफएसएल और एमओबी की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर सबूतों को इकट्ठा किया.

इलाके के SP हर्षवर्धन ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने में स्थानीय लोगों से काफी मदद मिली है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

वीडियो: आखिर अमेरिका क्यों नहीं चाहता की ईरान न्यूक्लियर पावर बने?

Advertisement