The Lallantop

नोएडा कर्मचारियों के प्रोटेस्ट के नाम पर पुलिस के लात मारने का वीडियो यूपी का नहीं, मध्य प्रदेश का है

नोएडा में कर्मचारियों के प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक पुलिसकर्मी एक शख्स को लात मारकर जबरन गाड़ी में बैठाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो को नोएडा का बताकर शेयर किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
नोएडा कर्मचारियों के प्रोटेस्ट के नाम पर पुलिस के लात मारने का वीडियो यूपी का नहीं, मध्य प्रदेश का है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नोएडा में 13 अप्रैल को सैंकड़ों कर्मचारियों ने तनख्वाह बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया, जिसमें कई जगह सड़क जाम और आगजनी की घटनाएं हुईं तथा 300 लोग गिरफ्तार हुए।
  • यह प्रदर्शन कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने की मांग और सरकारी नीतियों के खिलाफ असंतोष के कारण हुआ, जिसके दौरान उत्पन्न हिंसा और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो विवाद का कारण बने।
  • प्रदर्शन के दौरान वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि वह वीडियो मध्य प्रदेश के शहडोल का है, न कि नोएडा का, और उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसे भ्रामक बताया है।

नोएडा में 13 अप्रैल को सैंकड़ों कर्मचारियों ने तनख्वाह बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर प्रोटेस्ट किया. प्रोटेस्ट के दौरान कई जगह सड़कें जाम हुईं और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं. 300 लोगों को गिरफ्तारी हुई और मामले में 7 FIR भी दर्ज की गईं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक पुलिसकर्मी एक शख्स को लात मारकर जबरन गाड़ी में बैठाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो को नोएडा का बताकर शेयर किया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मुन्ना खान नाम के फेसबुक यूज़र ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “नोएडा में कर्मचारी हड़ताल पर है, उनकी न्यायसंगत मांगों को सरकार इस बेदर्दी से कुचलती हुई! नोएडा DM हमारे ज्ञानेश जी की बिटिया है, क्या ऐसे पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई होगी?”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट


इसी दावे के साथ वीडियो को कई अन्य यूज़र्स ने भी शेयर किए हैं जिनके पोस्ट यहां देख सकते हैं.

Advertisement

पड़ताल

क्या है सच्चाई? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें मध्य प्रदेश के न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल पर वीडियो का लंबा वर्जन मिला जिसे 11 अप्रैल, 2026 को अपलोड किया गया था. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का है जहां नशे में एक युवक ने हंगामा किया. पुलिस और युवक में धक्का-मुक्की हुई थी. 

Virat24News के यूट्यूब चैनल का स्क्रीनशॉट
Virat24News के यूट्यूब चैनल का स्क्रीनशॉट

11 अप्रैल को वीडियो दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर भी मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र का है. जहां जैतपुर चौराहे पर एक व्यक्ति ने एक इलेकट्रॉनिक दुकान में घुसकर हंगामा किया था. पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौज करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट

यूपी पुलिस की तरफ से भी वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे को लेकर खंडन आया. पुलिस ने 11 अप्रैल को X पर पोस्ट कर वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे को भ्रामक बताया.

Advertisement
undefined

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि मध्य प्रदेश के शहडोल का वीडियो नोएडा के प्रोटेस्ट का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है.

 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'धुरंधर' के जमील जमाली ने सुनाए मजेदार किस्से, रणवीर-अक्षय खन्ना पर क्या बोले राकेश बेदी?

Advertisement