The Lallantop

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का एडिटेड वीडियो वायरल, इजरायल पर नहीं दिया ऐसा कोई बयान

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की एक वीडियो क्लिप शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना की है. कहा जा रहा है कि पूर्व सेना प्रमुख का मानना है कि इजरायल का समर्थन करने से भारतीय सेना का नुकसान हो रहा है. लेकिन वीडियो की सच्चाई कुछ और है.

Advertisement
post-main-image
पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का एडिटेड वीडियो वायरल

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ जिसमें वे भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों और सेना की तत्परता पर बात कर रहे हैं, बिना किसी राजनीतिक टिप्पणी के।
  • वायरल वीडियो में पूर्व सेना प्रमुख की आवाज़ में छेड़छाड़ कर भ्रामक दावा किया गया कि उन्होंने इजरायल के समर्थन पर सेना की आलोचना की है, जबकि मौलिक वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है।
  • प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर इस प्रकार के दावों की सत्यता जांच शुरू हुई है।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की एक वीडियो क्लिप वायरल है.  45 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में जनरल पांडे को कहते सुना जा सकता है, “क्या आप जानते हैं कि इज़राइल का साथ देने का सबसे बड़ा नुकसान क्या है? हमारी भारतीय सेना को हमेशा नैतिकता पर चलने वाली सेना के रूप में तैयार किया गया है, लेकिन आज के हालात इसे एक जाति या समुदाय विशेष की सेना बनाने का खतरा पैदा कर रहे हैं. मेरी बात याद रखिएगा, यह स्थिति पूरी तरह से फौज में विद्रोह की तरफ जा सकती है. हम सब देख ही चुके हैं कि असम में क्या हो रहा है...'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब इस क्लिप को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पूर्व सेना प्रमुख ने मोदी सरकार की आलोचना की है. कहा जा रहा है कि पूर्व सेना प्रमुख का मानना है कि इजरायल का समर्थन करने से भारतीय सेना का नुकसान हो रहा है.

तबरेज शम्स नाम के फेसबुक यूज़र ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज पांडे कहते हैं, आप जानते हैं कि इज़राइल का समर्थन करने का सबसे बड़ा नुकसान क्या है? हमारी भारतीय सेना को हमेशा एक नैतिक बल के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, लेकिन वर्तमान स्थिति इसे एक जातीय/सांप्रदायिक बल में बदलने का खतरा पैदा कर रही है. मेरी बात याद रखिए, यह स्थिति पूरी तरह से विद्रोह (mutiny) की ओर जा सकती है.”

Advertisement
 वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
 वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

यही दावे के साथ कई अन्य यूजर्स ने भी वीडियो को शेयर किए हैं जिनके पोस्ट यहां देख सकते हैं. 


पड़ताल

क्या वाकई पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने ये कहा है? वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें पूरा वीडियो PTI के X हैंडल पर मिला. वीडियो 14 मार्च को X पर अपलोड किया गया था. वीडियो में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे कहते हैं, “हम एक बहुत ही जटिल दुनिया में रह रहे हैं. हमें न केवल आज की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के काबिल होना चाहिए, बल्कि आने वाले भविष्य का अंदाजा भी लगाना चाहिए. जब आप एक बार भविष्य का अंदाजा लगा लेते हैं, तो आपको उसी के हिसाब से खुद को तैयार करना होगा.आपके पास ऐसी क्षमताएं और ताकत होनी चाहिए जिससे आप भविष्य में होने वाले युद्धों को पूरी मजबूती से लड़ सकें. हमारी सेनाओं को भविष्य के लिए हमेशा तैयार रहना होगा.”

undefined

Advertisement

वीडियो में वो कहीं भी इज़रायल का जिक्र नहीं कर रहे हैं. न ही ऐसी कोई बात कह रहे हैं जैसा वायरल वीडियो में दावा किया गया है. अगर पूर्व सेना प्रमुख ने सरकार की आलोचना इस तरह सार्वजनिक मंच से की होती तो खबर ज़रूर छपती. लेकिन हमें खोजबीन में कहीं ऐसी कोई प्रमाणिक रिपोर्ट नहीं मिली. सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने भी वायरल वीडियो को फर्जी बताया है.

undefined


साफ है कि पूर्व सेना प्रमुख की आवाज से छेड़छाड़ कर भ्रामक दावा फैलाया गया है.


नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का एडिटेड वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है.


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: कैसे बने ‘उडारियां’ और 'सजन राजी'? सतिंदर सरताज ने सुनाई पीछे की कहानी

Advertisement