The Lallantop

अटल की अंतिम यात्रा का वीडियो नरेंद्र मोदी के नॉमिनेशन की भीड़ बताकर वायरल किया

जिसने ये वीडियो वायरल किया, उसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा का वीडियो भी वोट का एक जरिया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए जब नामांकन करने के लिए जा रहे हैं, उस वक्त की भीड़ देखिए. सृष्टिराज सिंह के नाम से एक आदमी ने अपने फेसबुक पेज से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, 2 हजार से ज्यादा शेयर कर चुके हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- इसे कहते हैं फॉर्म भरने जाना,, आंखें फाड़ के देख लो चमचों शेर की चाल. इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं. इसके आर्काइव वर्ज़न को यहां देखा जा सकता है. पहले पोस्ट देखिए. Modi Fake News और भी कई लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया है. इनके कैप्शन अलग-अलग हैं लेकिन वीडियो दो मिनट एक सेकेंड का ही है. facebook posts क्या है इस वीडियो की असलियत यह वीडियो नरेंद्र मोदी के नॉमिनेशन का नहीं है. हो ही नहीं सकता है क्योंकि अभी नरेंद्र मोदी के केवल वाराणसी से चुनाव लड़ने की सूचना है. वाराणसी का चुनाव सातवें फेज़ में है. जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी होगा 22 अप्रैल को. यानी इसके बाद से लेकर 29 अप्रैल तक नॉमिनेशन किया जा सकता है. 2 मिनट वाले इस वीडियो में आप नरेंद्र मोदी, अमित शाह के साथ और भी कई बीजेपी नेताओं को देख सकते हैं. वीडियो में सबसे आगे फूल-माला से लिपटी एक गाड़ी जा रही है और उसके पीछे भारी भीड़ पैदल चल रही है. दरअसल यह वीडियो 17 अगस्त, 2018 का है. 16 अगस्त, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था. इसके बाद 17 अगस्त को नई दिल्ली में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी. यह वीडियो उसी अंतिम यात्रा का है. इस वीडियो के फर्जी होने की जानकारी कुछ फैक्ट चेकिंग वेबसाइट्स जैसे बूम लाइव और ऑल्ट न्यूज़ ने भी दी है. ऑरिजिनल वीडियो यहां देख सकते हैं नरेंद्र मोदी नॉमिनेशन कब कर रहे हैं? उड़ती-उड़ती खबरें हैं कि 26 अप्रैल को नरेंद्र मोदी बनारस में नॉमिनेशन फॉर्म भरेंगे. मोदी इस दिन रोड-शो भी करेंगे जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंच सकते हैं.

तो चुनावी मौसम चल रहा है, ऐसे में आपके पास भी ऐसी कोई चिट्ठी पहुंच जाए, या फिर तस्वीर पहुंच जाए, या फिर वीडियो ही क्यों न पहुंच जाए, जिस पर आपको शक हो. तो उसकी पड़ताल के लिए भेजिए Padtaalmail@gmail.com पर. हम उसकी पड़ताल करेंगे.

Advertisement

वीडियो- ट्रंप के वायरल वीडियो में क्या वाकई नरेंद्र मोदी की तारीफ हो रही है?

Advertisement
Advertisement