वायरल दावे को ट्विटर यूजर सरिता गुप्ता ने ट्वीट
कर कैप्शन दिया, (आर्काइव
)
दत्तात्रेय ब्राह्मण राहुल गांधी की दादी #Sea_food का आनंद उठाते हुए !!
कर चुके हैं.
पड़ताल
‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. हाई क्वालिटी तस्वीर देखने पर स्पष्ट होता है कि इंदिरा गांधी सी-फूड नहीं, भुट्टा (मक्का) खा रही हैं.
वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने की-वर्ड्स सर्च की मदद ली. इंटरनेट पर हमें 'द हिन्दू' वेबसाइट का एक आर्टिकल
मिला. 25 सितंबर, 2017 को फोटोग्राफर श्रीधर नायडू के निधन पर छपे पब्लिश इस आर्टिकल में ये तस्वीर शामिल थी. (आर्काइव)

तस्वीर में साफ तौर पर भुट्टे नजर आ रहे हैं. (क्रेडिट- श्रीधर नायडू)
हम अंग्रेजी में मौजूद कैप्शन का हिंदी अनुवाद यहां लिख रहे हैं -
'पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्यार से भुट्टा खाती हुईं - श्रीधर नायडू द्वारा खींची गई एक तस्वीर.'

द हिन्दू में पोस्ट किए गए आर्टिकल का स्क्रीनशॉट
दावे में दत्तात्रेय गोत्र का ज़िक्र किया गया है. इंदिरा गांधी के पिता जवाहर लाल नेहरू दत्तात्रेय गोत्र वाले कश्मीर के कौल ब्राह्मण
समुदाय से संबंध रखते थे. इंदिरा गांधी पर लिखी कुछ किताबों में उनके मांसाहारी होने का जिक्र मिलता है.
लंबे समय तक इंदिरा गांधी के डॉक्टर रहे कृष्ण प्रसाद माथुर अपनी किताब 'द अनसीन इंदिरा गाँधी
' में इंदिरा गांधी की श्रीनगर में बिताई छुट्टियों के बारे में बताते हैं. (आर्काइव)
'एक मेन्यू तैयार किया जाता था, जिसे बेहद सरल रखा जाता. आम तौर पर भोजन शाकाहारी होता लेकिन कभी-कभी कुछ स्वादिष्ट कश्मीरी मांसाहारी व्यंजन भी शामिल किये जाते थे.''द मिंट' की एक रिपोर्ट
के अनुसार दिल्ली की मशहूर शेफ भीकू मानेकशॉ अपनी किताब 'फीस्ट ऑफ लव' में संजय गांधी की शादी की खुशी में रखी गई एक दावत के बारे मे लिखती हैं - (आर्काइव)
'1974 में दिसंबर के एक दिन, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय की शादी का जश्न मनाने के लिए रखी गई एक छोटी डिनर पार्टी में मेन्यू उचित ढंग से चुना गया था: एक गर्म लॉबस्टर सॉफले, डक आ-ला ऑरेंज और सब्जियां.'खाने की आदतें एक निजी विषय है. पर दावा एक पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ा है, इसलिए सही जानकारी पहुंचाना ज़रूरी है. इंदिरा गांधी के क़रीबियों के मुताबिक, वो मांसाहार करती थीं. लेकिन वायरल तस्वीर मासांहार की नहीं, भुट्टा खाने की है. नतीजा वायरल तस्वीर दिखाकर पूर्व प्रधनमंत्री इंदिरा गांधी के सी-फूड खाने का दावा भ्रामक है. तस्वीर में इंदिरा सीफूड नहीं, भुट्टा खाती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को नामी फोटोग्राफर श्रीधर नायडू ने खींचा था. हालांकि इंदिरा गांधी के मांसाहारी होने का जिक्र भी कुछ जगहों पर मिलता है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
और फेसबुक लिंक
पर क्लिक करें.










