The Lallantop

पड़ताल: मुस्लिम समुदाय ने नहीं बनाया राम मंदिर निर्माण रुकने की आशंका जताता वीडियो

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये गाना समाजवादी पार्टी ने बनवाया है.

Advertisement
post-main-image
दावा है कि सपा सरकार बनने पर राम मंदिर निर्माण कार्य को रोकने वाला गाना एक मुस्लिम व्यक्ति ने बनाया है
दावा आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य- उत्तर प्रदेश में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के करीब आते ही सूबे में रोज़ सियासी घटनाक्रम बदल रहे हैं. सूबे की हर पार्टी जमीन से लेकर इंटरनेट तक प्रचार-प्रसार में जुटी है.
अब समाजवादी पार्टी, मुस्लिम समुदाय और राम मंदिर को जोड़ता एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी से कथित तौर पर जुड़ा एक गाना सुनाई दे रहा है. गाने के लिरिक्स को वीडियो में लिखकर भी चलाया जा रहा है. इन लिरिक्स में बिना किसी भाषाई सुधार किए, हम ज्यों का त्यों लिख रहे हैं-

"आई सपा तो मंदिर का निर्माण रुकेगा लेहरेगा हरा झंडा और भगवा झुकेगा गजवा-ए-हिंद एजेंडा फिर नहीं रुकेगा आई सपा तो मंदिर का निर्माण रुकेगा लेहरेगा हरा झंडा और भगवा झुकेगा"

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में सुनाई दे रहा गाना मुस्लिम समुदाय ने बनाया है.
वायरल वीडियो को ट्विटर यूजर जयराम राबरी ने ट्वीट
करते हुए कैप्शन दिया,
वायरल वीडियो को फेसबुक यूजर्स भी मुस्लिम समुदाय से जोड़कर शेयर कर रहे हैं.
Facebook Viral
फेसबुक पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट.

इसके अलावा पड़ताल की वॉटसऐप हेल्पलाइन पर भी लल्लनटॉप के कई पाठकों ने दावे की सच्चाई जाननी चाही है. पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे की पड़ताल की. पड़ताल में ये दावा ग़लत साबित हुआ. वायरल गाना संदीप आचार्य ने बनाया है और वो खुद को हिंदू बताते हैं.
दावे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड्स सर्च की मदद ली. वायरल हो रहे वीडियो का पूरा वर्ज़न हमें यूट्यूब पर मिला. यूट्यूब चैनल
ने 30 सितंबर, 2021 को वायरल गाने के फुल वर्जन को अपलोड किया था. फुल वर्जन में 55 सेकेंड के बाद वायरल वीडियो से मिलती-जुलती लिरिक्स को सुना जा सकता है.
Rudra Music के इस वीडियो में सिंगर के तौर संदीप आचार्य का नाम और नंबर भी लिखा है. इन्हीं संदीप आचार्य का नाम और नंबर वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है.

फेसबुक पर संदीप आचार्य
नाम के एक पेज पर Rudra Music यही वीडियो
 अपलोड किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है,
कुछ हिन्दू भाइयों को ये गीत हिन्दू विरोधी लग रहा हैं, जबकि मैने आपको आगाह करने के लिए ये गीत गाया हैं के सपा जीत ग‌ई तो ऐसा होगा,फर्जी किसी के बहकावे में ना आए
Posted by Sandeep Acharya
on Thursday, 7 October 2021
वायरल दावे के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने वायरल वीडियो पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया. ये नंबर संदीप आचार्य का है. खुद को हिंदुत्व और भाजपा समर्थक बताने वाले संदीप ने बताया,
"वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा गाना किसी मुस्लिम ने नहीं बल्कि स्वयं मैंने गाया है. असल में ये गाना 4 से 5 मिनट का है जिसके हिस्से को काटकर गलत रूप से प्रसारित किया जा रहा है. ये गाना मैंने भाजपा के समर्थन में गाया है और गाने को लेकर मेरी सोच थी कि 1990 में जो पार्टी रामभक्तों के ऊपर गोलियां चलवा सकती है, वो पार्टी अगर सत्ता में आती है तो राम मंदिर निर्माण के कार्यक्रम में अवरोध पैदा कर सकती है. इसी सोच के तहत मैंने हिंदुओं को आगाह करते हुए ये गीत गाया कि सपा जैसी पार्टी को वोट मत देना."
संदीप के फेसबुक पेज पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के समर्थन में गाए कई गाने
 मौजूद हैं. नतीजा हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ. वायरल हो गाने के लिरिक्स तो सही हैं लेकिन इसे किसी मुस्लिम व्यक्ति ने नहीं गाया है. वायरल गाने के फुल वर्जन को संदीप आचार्य ने गाया हैं जो खुद को हिन्दू बता रहे हैं.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
 करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
 और फेसबुक लिंक
 पर क्लिक करें.

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement