6 जनवरी की देर रात बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra BJP) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो ट्वीट किया. 15 सेकेंड के इस वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं-
BJP ने राहुल गांधी को लेकर झूठ फैलाया अब सच ये निकला
बीजेपी नेता संबित पात्रा और अमित मालवीय ने राहुल गांधी के वीडियो को ट्वीट किया है.


देश की जो आर्थिक स्थिति है, उसके बारे में बताना चाहता हूं. देश की आबादी 140 करोड़ रुपए. वीडियो के ऊपर टेक्स्ट भी है जिस पर लिखा है, 'देश की आबादी 140 करोड़ रुपए.'
लीटर में आटा और रूपए में आबादी,
ऐसे गजब के महाज्ञानी हैं राहुल गांधी
बीजेपी के आईटी सेल इंचार्ज अमित मालवीय ने लिखा, (आर्काइव)
कल्पना कीजिए कि राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए करोड़ों खर्च करने का आरोप लगाया जा रहा है, जब सभी को उनके हास्यपूर्ण भाषणों को सुनना है.
हाल ही में सपा सांसद डिंपल यादव पर घटिया ट्वीट कर चर्चा में आईं बीजेपी युवा मोर्चा की नेता ऋचा राजपूत और बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी वायरल वीडियो को ऐसे ही मिलते-जुलते दावों के साथ ट्वीट किया है.
पड़ताल'दी लल्लनटॉप' ने राहुल गांधी से जुड़े दावे की पड़ताल की तो दावा भ्रामक निकला. राहुल गांधी का वायरल वीडियो आधा-अधूरा है. पूरे वीडियो को देखकर पता चलता है कि राहुल ने अपनी गलती सुधारी थी.
वीडियो के बारे में की-वर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें jansatta.com पर 7 जनवरी, 2023 को पब्लिश की गई रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जुबान फिसलने का जिक्र करते हुए उनके पूरे बयान को लिखा गया है. राहुल ने कहा था,
'देश की आबादी 140 करोड़ रुपए है... 140 करोड़ लोग… ठीक है. इस देश के आदि लोगों के साथ में जितना धन है, उतना इस देश के सबसे अमीर 100 लोगों के पास धन है.'
घटना का पूरा वीडियो हमें कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला. 6 जनवरी, 2023 को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के पानीपत में पहुंची थी और इस दौरान राहुल गांधी ने भाषण भी दिया था. वीडियो में 1 मिनट के बाद राहुल सामने बैठी जनता से सवाल पूछते हैं,
‘भाइयो और बहनो एक सवाल, शुरू करने से पहले एक सवाल है मेरा, हिन्दुस्तान की आबादी कितनी है? कितनी आबादी है?.. सुनाई नहीं दे रहा. कितने लोग रहते हैं देश में?’
जनता के बीच से आवाज आने के बाद राहुल गांधी कहते हैं,
'देश की आबादी 140 करोड़ रुपए, 140 करोड़ लोग. ठीक है. पहला नंबर याद रखिए, 140 करोड़. अच्छी तरह सुना. अब दूसरा नंबर याद रखिए, 100. अब मजे की बात सुनिए. आज के हिन्दुस्तान में जितना धन आधे हिन्दुस्तान में है, उतना धन हिन्दुस्तान के सबसे अमीर 100 लोगों के हाथ में है.'
वैसे किसी नेता का जुबान फिसलने का पहला मामला नहीं है. इससे पहले 2022 में सितंबर के महीने में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान फिसली थी तो कांग्रेस के नेताओं ने उन पर निशाना साधा था. जबकि असल में शिवराज ने भी राहुल की तरह खुद को तुरंत ही सुधारा था.
नतीजापूरा वीडियो देखने पर साफ हो जाता है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में देश की आबादी को 140 करोड़ रुपए बताया था, लेकिन अगले ही पल उसमें सुधार कर 140 करोड़ लोग भी बोला था. लेकिन बीजेपी नेताओं समेत सोशल मीडिया यूज़र्स ने सुधार वाले हिस्से को लिए बगैर वीडियो गलत संदर्भ में वायरल करा दिया.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, किसानों और सोनी सोरी पर क्या पूछ लिया





















