The Lallantop

BSF ने बॉर्डर पर 2 घुसपैठियों को गोली मारी, पाकिस्तान बोला- 'हमारे नागरिक थे, गलती से...'

पंजाब के तरनतारन में 2 अक्टूबर को BSF की फायरिंग में दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई. भारतीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जबकि पाकिस्तान का दावा है कि वे आम नागरिक थे और गलती से सीमा पार कर गए.

Advertisement
post-main-image
BSF ने बॉर्डर पर दो संदिग्धों को मार गिराया था. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब के तरनतारन जिले में भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा पार करने के प्रयास में दो पाकिस्तानी संदिग्ध घुसपैठियों को गोली मार दी।
  • पाकिस्तान के अनुसार मारे गए व्यक्ति आम नागरिक थे जो सीमा के पास गलती से आए थे, जबकि बीएसएफ का दावा था कि वे भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे।
  • पाकिस्तान ने इस घटना का कड़ा विरोध किया और भारत के प्रभारी राजदूत को तलब कर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरनतारन जिले में पाकिस्तान के दो संदिग्ध घुसपैठियों को मार गिराया था. इसे लेकर पाकिस्तान ने विरोध जताया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत के प्रभारी राजदूत को तलब किया है. उसका दावा है कि मारे गए घुसपैठिये पाकिस्तान के आम नागरिक थे, जो गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे. हालांकि, बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि मारे जाने वाले दोनों घुसपैठिये भारतीय सेना को उकसा रहे थे और जबरन भारत में दाखिल होना चाहते थे.   

Advertisement

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना शुक्रवार, 2 अक्टूबर की दोपहर को पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई. भिखीविंड के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि पाकिस्तान से तीन संदिग्ध घुसपैठिए भारत की सीमा की तरफ बढ़ रहे थे. इनमें से एक बाद में वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया. बाकी दो लोगों ने BSF के जवानों की चेतावनी के बावजूद भारत की सीमा की ओर बढ़ना जारी रखा. 

डीएसपी के मुताबिक, BSF के एक जवान ने बताया कि दोनों संदिग्ध जवानों को उकसा भी रहे थे. कह रहे थे कि वो भारतीय सीमा में दाखिल होना चाहते हैं. इसके बाद BSF ने गोली चलाई, जिसमें दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद BSF के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

Advertisement

अब भारतीय सेना ने जिसे घुसपैठिया बताया है, पाकिस्तान उन्हें आम नागरिक कह रहा है. पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि दोनों आम नागरिक थे, जो सीमा के पास घूमने आए थे. वो गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर गए थे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार, 3 अक्टूबर को एक बयान जारी कर बताया कि भारतीय प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय बुलाया गया और ‘दो लोगों की हत्या’ को लेकर पाकिस्तान का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया.

ये भी पढ़ेंः हेलीकॉप्टर से 5 किलो का राहत पैकेट सिर पर गिरा, फिर छाती पर, बुजुर्ग की मौके पर मौत

Advertisement

पाकिस्तान से इस घटना को मानवाधिकार का उल्लंघन और नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल बताया है. साथ ही भारत से इस मामले की तुरंत पारदर्शी और भरोसेमंद जांच की मांग की है. साथ ही जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ उचित विभागीय और कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है. पाकिस्तान ने ये भी कहा है कि जांच के नतीजे और की गई कार्रवाई की जानकारी पाकिस्तान सरकार को आधिकारिक तौर पर दी जाए.

वीडियो: सलमान खान का 'मॉन्स्टर' वाले रोल का राज़ खुला! फिल्म में दिखेगी सनक की भरमार?

Advertisement