The Lallantop
Logo

स्ट्रगल के दिनों में मिथुन को गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया था, फिर जब मिले तो क्या हुआ?

Mithun Chakraborty ने बताया कि वह शुरुआती दिनों में एक लड़की के प्यार में पड़ गए थे. लेकिन वे स्टार कैसे बने इसका भी किस्सा उन्होंने शेयर किया.

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) हाल ही में सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सारेगामापा' में नज़र आए थे. वे शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए. यहां पर वे एक दिल टूटे हुए कंटेस्टेंट से बात कर रहे थे. तब उन्होंने अपनी लव लाइफ का किस्सा सुनाया. मिथुन ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में वे प्यार में पड़ गए थे. लेकिन वह लड़की उन्हें छोड़कर चली गई. मिथुन ने कहा कि वे इस घटना के बाद पागल हो गए थे. लेकिन स्टार बनने के बाद वो लड़की एक यात्रा के दौरान मिली. तब मैंने उसे धन्यवाद भी दिया. इसके अलावा मिथुन ने सलमान खान के प्रैंक का भी एक किस्सा शेयर किया. देखें वीडियो.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement