The Lallantop
Logo

शाहरुख खान ने 'जवान' के गाने 'ज़िंदा बंदा' के हिंदी और तमिल वर्जन को अलग-अलग शूट किया

'ज़िंदा बंदा' गाने को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ किया गया.

Advertisement

Jawan का पहला गाना Zinda Banda आया है. इस गाने को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ किया जाना है. अमूमन क्या होता है कि गाने को प्राइमरी भाषा में शूट कर लिया जाता है. प्राइमरी मतलब जिस भाषा में वो फिल्म ज़्यादा देखी जाने वाली है. जैसा 'जवान' में Shahrukh Khan काम कर रहे हैं. वो हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार हैं. इसलिए उनकी फिल्म हिंदी भाषी क्षेत्रों में ज़्यादा देखी जाएगी. लेकिन जवान के 'ज़िंदा बंदा' गाने को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ किया गया. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement