Ranveer Singh पर FWICE Ban के बार में लेखिका Shobha De ने क्या कहा? रणवीर सिंह की Pralay की शूटिंग कब शुरू होगी ? Aamir Khan और Farhan Akhtar की Lala Amarnath वाली फिल्म का शूट कब शुरू होगा ? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
"रणवीर पर बैन उनके और आदित्य धर के खिलाफ़ षड्यंत्र है"
शोभा डे ने कहा- "क्या आदित्य धर बॉलीवुड के कुछ लोगों के लिए इतना बड़ा खतरा बन गए हैं?"


# "रणवीर पर बैन उनके और आदित्य धर के खिलाफ़ षड्यंत्र है"
रणवीर सिंह के लिए FWICE ने नॉन को-ऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. फेडरेशन चाहती है कि जब तक ये मामला सुलझ नहीं जाता, इंडस्ट्री में कोई भी रणवीर के साथ काम न करे. मशहूर लेखिका शोभा डे ने इस मसले पर इंस्टाग्राम पर लंबा वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा, "FWICE ने सुपरस्टार और देश के सबसे सफल एक्टर को बैन करके अचानक सुर्खियां बटोर ली हैं. एक्सेल, फरहान और रणवीर कोर्ट जा सकते थे. लेकिन इन लोगों को बीच में नहीं लाना चाहिए था. अब जो हो रहा है, वो बहुत बदसूरत है. ये एक षड्यंत्र जैसा लग रहा है. जो सिर्फ एक स्टार के खिलाफ़ नहीं, बल्कि धुरंधर के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के के खिलाफ़ भी है. क्या आदित्य धर बॉलीवुड के कुछ लोगों के स्वार्थ के लिए इतना बड़ा खतरा बन गए हैं? लग तो ऐसा ही रहा है. मगर इस सब में रणवीर की ख़ामोशी ने उनकी ब्रैंड अपील, इमेज और पॉपुलैरिटी और बढ़ा दी है."
# 4 जून 2027 को रिलीज़ होगी 'जॉन रैम्बो'
नोआ सेंटिनो स्टारर 'जॉन रैम्बो' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये 4 जून 2027 को आएगी. ये फिल्म सिल्वेस्टर स्टेलॉन स्टारर 'रैम्बो' का प्रीक्वल है. जेम्स फ्रैंको इसमें नेगेटिव लीड हैं. डेविड हार्बर भी ज़रूरी किरदार में हैं. इसे याल्मरी हेलैंडर डायरेक्ट कर रहे हैं.
# अगस्त में शुरू होगा रणवीर सिंह की 'प्रलय' का शूट
रणवीर सिंह के लिए FWICE ने नॉन को-ऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. इस असहयोग के बीच रणवीर की फिल्म 'प्रलय' की ख़बर आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रणवीर अगस्त में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. प्री-प्रोडक्शन का काम तेज़ी से चल रहा है. ये रणवीर सिंह के प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स की पहली फिल्म है.
# अब सलमान खान कराएंगे रणवीर-फ़रहान की सुलह!
'डॉन 3' पर रणवीर सिंह और फ़रहान अख़्तर का विवाद अब सलमान खान सुलझाएंगे. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सलमान ने फ़रहान और रणवीर, दोनों से फोन पर बात की. दोनों का पक्ष सुना और समझाया कि वो लोगों को उंगली उठाने का मौका न दें. आपस में इसे सुलझाएं. उन्होंने फ़रहान से कहा कि उन्हें हुए नुकसान में वो उनके साथ खड़े हैं. रणवीर से कहा कि वो 'धुरंधर' से मिली सक्सेस का मोमेंटम ख़राब न होने दें. और फ़ौरन दूसरी फिल्म पर लग जाएं. पहले आमिर खान ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की. सलमान के नॉलेज में भी ये पूरा मामला शुरू से था. मगर जब बात बढ़ी, और FWICE ने रणवीर पर बैन लगा दिया, तो उन्हें इसमें दखल देना पड़ा.
# अक्टूबर में शुरू होगी आमिर की लाला अमरनाथ वाली फिल्म?
आमिर खान ने क्रिकेटर लाला अमरनाथ वाली फिल्म के लिए डेट्स अलॉट कर दी हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक इसकी शूटिंग अक्टूबर या नवंबर में शुरू हो जाएगी. साथ ही फ़रहान अख़्तर भी फिल्म से जुड़ गए हैं. वो इसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल करेंगे. वो लाला अमरनाथ के पक्के दोस्त थे. अब ऑथेंटिसिटी के लिए आमिर और फ़रहान इन लेजेंडरी क्रिकेटर्स की स्टाइल के क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू करेंगे. आमिर के पास '3 इडियट्स' की स्क्रिप्ट भी तैयार थी. मगर उन्होंने इस स्पोर्ट्स फिल्म को प्रायोरिटी दी. इससे ये तो तय है कि '3 इडियट्स' अगले एक-डेढ़ साल में तो नहीं आ सकेगी. रही बात इस स्पोर्ट्स फिल्म की, तो इसे आशुतोष गोवारिकर डायरेक्टर करेंगे.
# 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर पोस्टपोन, अब 2 जून को आएगा
'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आज 29 मई को आने वाला था. मगर ये पोस्टपोन हो गया है. मैडॉक फिल्म्स अब इसे 2 जून को रिलीज़ करेगी. शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदन्ना इस फिल्म के लीड हैं. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: रणवीर सिंह को FWICE ने 'डॉन 3' विवाद में किया बैन, अब क्या होगा?






















