Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar को इसके प्रोडक्शन डिजाइन के लिए भी जाना जाता है. फिल्म में बैंकॉक के अंदर पूरा का पूरा ल्यारी शहर बना दिया गया था. इस बात का श्रेय फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर Saini S Johray को मिला. जोहराय ने The Family Man जैसी चर्चित सीरीज़ में भी ये काम किया है. लेकिन हाल ही में उन पर एक लड़की ने सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं. गौर करने वाली बात ये है कि ये घटना ‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान ही हुई थी.
बैंकॉक में ल्यारी बनाने वाले 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिज़ाइनर पर लगे सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप
शिकायकर्ता का कहना है कि ये घटना चंडीगढ़ में 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान हुई थी.


# कहां हुई मुलाकात?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता दिल्ली की रहने वाली है. कॉलेज में पढ़ने के दौरान के एक फैकल्टी मेम्बर ने उनका रेज्युमे 'धुरंधर' की टीम को फॉरवर्ड किया था. 02 सितंबर 2025 में उन्हें बतौर असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर हायर कर लिया गया. वहीं उनकी मुलाकत जोहराय से हुई, जो इस फिल्म के दौरान उन्हें मेंटर कर रहे थे.
# लड़की ने क्या आरोप लगाए?
लड़की का कहना है कि जोहराय ने उन्हें 10 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ के ताज होटल में एक प्रोफेशनल डिस्कशन के लिए बुलाया था. कमरे में पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि वहां फिल्म से जुड़ा कोई अन्य शख्स मौजूद नहीं. उनका आरोप है कि जोहराय ने उन्हें साफ शब्दों में कहा था कि वो इस मीटिंग की चर्चा किसी से न करें. बयान के मुताबिक, रात 08:30 बजे के बाद जोहराय ने उन पर शराब पीने का दबाव बनाया. इस दौरान उन्होंने वाइन और रम के मिक्स्चर में कुछ मिलाया, जिसे पीते ही लड़की की तबीयत खराब हो गई.
# जोहराय ने कमरे में जबरदस्त रोका
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी हालत ऐसे खराब हुई कि वो बाथरूम में उल्टियां करने लगीं. इस दौरान जोहराय ने वहां आकर उन्हें गलत ढंग से छूना शुरू कर दिया. लड़की ने ये दावा भी किया कि उन्हें जबरदस्ती बेड पर लिटाया गया. साथ ही डांस सिखाने के बहाने गलत ढंग से जहां-तहां टच किया गया. वो कमरे से निकलना चाहती थीं मगर उन्हें पूरी रात वहीं जबरदस्ती
रोका गया. अगले दिन वो बाइक टैक्सी लेकर ही होटल से बाहर निकल पाई थीं. उनका ये भी कहना है कि काम के दौरान जोहराय ने उनके खिलाफ शिकायतें कर उन्हें मेंटली हैरेस भी किया है. लेकिन वो काफी डर गई थीं, इसलिए उन्हें रोक नहीं पाईं.
# पुलिस ने फ़ाइल की FIR
यहां तक लड़की का पक्ष है. खबर लिखे जाने तक जोहराय की तरफ से कोई बयान नहीं आया. हालांकि चंडीगढ़ के सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 79, 123 और 126 (2) के तहत मामला दर्ज़ किया गया था. मगर उन्हें फिलहाल वहां से बेल मिल गई है.
वीडियो: Dhurandhar 2 ने पाकिस्तान में मचाया बवाल, नेटफ्लिक्स पर सर्वर हुआ क्रैश



















