‘बाहुबली’ सीरीज़ के बाद एस.एस. राजामौली ने RRR नाम की फिल्म बनाई है. फिल्म बनकर तैयार है. रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है. पैंडेमिक जाए, तो पिक्चर आए. ये फिल्म तमाम वजहों से चर्चा में बनी हुई. सबसे बड़ी वजह हैं खुद इसके डायरेक्टर राजामौली. राजामौली अब फिल्में नहीं, इतिहास बनाते हैं. फिल्म के चर्चा में होने की दूसरी वजह है इसकी स्टारकास्ट. राम चरण और NTR जूनियर साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार्स हैं. उन्हें एक साथ ला पाना किसी और फिल्ममेकर के बस का नहीं. अगर साथ लाते भी, तो उनके टैलेंट और स्टारडम के साथ न्याय होने की गारंटी नहीं रहती. तीसरी वजह है, इस RRR का हिस्ट्री से कनेक्शन होना. यही चीज़ इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ा कंफ्यूजन क्रिएट कर रही है. देखिए वीडियो.
जानिए वो रियल स्टोरी जिस पर राजामौली ने RRR बनाई
एस.एस. राजामौली की फिल्म बनकर तैयार है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












