कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के करियर और साल 2024 की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक “चंदू चैंपियन” का ट्रेलर (Chandu Champion Trailer) आ गया है. इसे उन्होंने अपने होमटाउन ग्वालियर में लॉन्च किया. ट्रेलर साल 1967 में खुलता है. एक शख़्स उधमपुर के आर्मी हॉस्पिटल में लेटा है. घायल है. बताया जाता है कि दो साल से कोमा में हैं. 1965 की जंग में उसे नौ गोलियां लगी थीं. उसके बाद उस वॉर के सीन्स दिखाए जाते हैं, जिसमें स्टेलॉन की “रैंबो” की तर्ज पर वो किसी ग़ैर-यकीनी या फ़िल्मी हीरो की तरह लंबी सी मशीनगन लेकर आसमान में दुश्मन के हैलीकॉप्टर पर फायर करता जाता है. देखें वीडियो.
कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म का ट्रेलर कैसा लगा?
Chandu Champion trailer रिलीज़ हो गया है. कैसा है Kabir Khan के डायरेक्शन और Kartik Aaryan, Rajpal Yadav और Vijay Raaz की एक्टिंग से सजा ये ट्रेलर? क्या है कहानी?
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











