The Lallantop
Logo

करीम मोरानी, 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रोड्यूसर, जिनका 2-जी स्कैम में नाम आया कोरोना पॉजिटिव निकले

दोनों बेटियों के बाद कोरोना के फेर में फंस गए.

Advertisement

दोनों बेटियों शाज़ा और ज़ोया के बाद फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी खुद भी कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं. टेस्ट रिज़ल्ट पॉज़टिव आते ही करीम को फुर्ती से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. करीम के भाई ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि जब से दोनों बच्चियां इंफेक्टेड पाई गई थीं, तब से उन लोगों को लग रहा था कि करीम भी इस संक्रमण के शिकार हो सकते हैं. क्योंकि वो अपनी दोनों बेटियों के साथ थे.

Advertisement

Advertisement
Advertisement