सुदेश लहरी. जाने-माने कॉमेडियन. 'कॉमेडी सर्कस', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'द ड्रामा कंपनी' और 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स' जैसे तमाम शोज़ में दिख चुके हैं. अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले सुदेश पढ़-लिख नहीं सकते. सुदेश हाल ही में मनीष पॉल के शो पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी जर्नी पर बात की. बताया कि फेमस होने से पहले वो सड़कों पर सब्जियां बेचा करते थे. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले सुदेश के परिवार की माली-हालत बिल्कुल खस्ता थी. वो कुल्फियां भी बेचा करते थे. इसके अलावा भी सुदेश ने अपनी ज़िंदगी के कई अनसुने किस्से सुनाए. देखें वीडियो.
कॉमेडियन सुदेश लहरी ने बताया क्यों परफॉर्मेंस के बीच कृष्णा अभिषेक ने मारा था उन्हें थप्पड़
पंजाब से ताल्लुक रखने वाले सुदेश के परिवार की माली-हालत बिल्कुल खस्ता थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















