The Lallantop
Logo

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भरती क्यों हिस्सा नहीं बन रहीं, सब बताया

भारती की बातों से ऐसा लग रहा है कि उन्हें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए बुलाया ही नहीं गया. जबकि टीवी पर आने वाले कपिल के शो में उनकी परफॉर्मेंस को जनता खूब पसंद किया करती थी

Advertisement

Kapil Sharma का कॉमेडी शो The Great Indian Kapil Show 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाना है. पिछले दिनों शो का ट्रेलर भी आया था. जिसे काफी पसंद किया गया. लेकिन लोगों को इस ट्रेलर से शिकायत भी थी. कुछ लोगों का कहना था कि इस नए ओटीटी शो में कॉमेडियन भारती और शुमोना चक्रवर्ती नज़र नहीं आ रहीं. जो टीवी पर आने वाले कपिल के शो का हिस्सा थीं. इसी बारे में जब भारती से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा नहीं हैं. फिलहाल उनका प्लान भी नहीं है कि वो इस शो पर आएं. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement