मैटिनी शो. हमारे आज के सेग्मेंट का नाम है स्पॉटलाइट. दरअसल, 05 नवंबर, 2021 को अमेरिका के टेक्सैस स्टेट के ह्यूस्टन शहर में एस्ट्रोवर्ल्ड कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज़ किया गया था. यहां पर अमेरिकन रैपर और कायली जेनर के पार्टनर ट्रैविस स्कॉट स्टेज पर परफॉर्म करने आए थे. पर भीड़ उन्हें पास से देखने के लिए बेकाबू हो गई. इसके चलते 300 से ज्यादा लोगों का इलाज चला. 23 बुरी तरह ज़ख्मी हो गए. वहीं, आठ लोगों ने अपनी जान गंवा दी. मरने वालों में एक 14 साल का बच्चा भी था. तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ कॉन्सर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आर्टिस्ट्स की सूझबूझ से हादसों को समय रहते टाल लिया गया. देखिए वीडियो.
मैटिनी शो: वो सात मौके, जहां आर्टिस्ट्स की सूझबूझ से हादसों को समय रहते टाल लिया गया
एस्ट्रोवर्ल्ड कॉन्सर्ट में 8 की मौत और 300 से ज्यादा घायल हुए थे.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












