The Lallantop

76 की उम्र में रजनीकांत का दबदबा, 'जेलर 2' से पहले ही हफ्ते में बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड

तमिल सिनेमा की टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में चार नाम रजनीकांत की फिल्मों के हैं.

Advertisement
post-main-image
'जेलर 2', 'धुरंधर 2' के बाद 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है.

Rajinikanth 76 साल की उम्र में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं. उनकी पिछली रिलीज़ Coolie ने भयंकर ट्रोलिंग के बावजूद 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए थे. वहीं उनकी हालिया फिल्म Jailer 2 ने एक हफ्ते में ही 575 करोड़ रुपए छाप दिए. इस तरह ये फर्स्ट वीक कलेक्शन के लिहाज से तमिल सिनेमा इतिहास की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन गई है.

Advertisement

15 अक्टूबर (गुरुवार) को रिलीज़ हुई 'जेलर 2' का हिंदी पट्टी के डिस्ट्रीब्यूटर्स से मतभेद हो गया था. इसलिए शुरुआत में इसे नॉर्थ में ज्यादा बड़ी रिलीज़ नहीं मिली. बावजूद इसके, फिल्म ने तमिल समेत साउथ के अन्य मार्केट्स से खूब पैसे पीटे. सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने भारत में ग्रॉस 70.25 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन ये आंकड़ा 43.40 करोड़ पर आ गया. तीसरे दिन फिल्म के दर्शक बढ़े और इसने ग्रॉस 55.35 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. वहीं चौथे दिन यानी रविवार को कमाई 65.25 करोड़ तक पहुंच गई. इस तरह पहला वीकेंड बीतने तक रजनीकांत की 'जेलर 2' भारत में 234.25 करोड़ रुपए कमा चुकी थी.

2026 में रिलीज़ हुई ज्यादातर दक्षिण भारतीय फिल्में पहला सोमवार आने तक दम तोड़ देती थीं. लेकिन 'जेलर 2' ने उस दिन भी डोमेस्टिक मार्केट से 49.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया. छठे दिन मूवी की कमाई फिर बढ़ी और इसने 54.70 करोड़ तक पीट दिए. वहीं सातवें दिन फिल्म ने ग्रॉस 33 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह रिलीज़ का पहला हफ़्ता पूरा होने तक 'जेलर 2' ने भारत में 371.45 करोड़ रुपए कमा लिए.

Advertisement

रजनीकांत की ओवरसीज़ मार्केट में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इसलिए फिल्म ने वहां से भी 205 करोड़ रुपए कमाए. इस तरह रिलीज़ के पहले हफ्ते में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 576.45 करोड़ पर पहुंच गया. हालांकि मूवी प्रोड्यूस करने वाली सन पिक्चर्स ने अपनी तरफ़ से इसकी कमाई 549+ करोड़ ही बताई है. जो भी हो, दोनों ही केस में 'जेलर 2' रिलीज़ के पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा पैसे छापने वाली तमिल फिल्म बन गई. ये 2026 में 'धुरंधर 2' के बाद देश की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी भी बन चुकी है. ‘जेलर 2’ इस वक्त 2.0, 'लियो' और 'जेलर' के बाद तमिल सिनेमा इतिहास की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बनी हुई है. इसके ठीक बाद 'कुली' का नंबर आता है. और यदि आप गौर करें तो टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्मों की इस लिस्ट में से चार फिल्में सिर्फ रजनीकांत की हैं.

वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने रजनीकांत के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म को पछाड़ा?

Advertisement

Advertisement