The Lallantop

"चौहान के मेकर्स ने धोखा किया..." - ज़ीशान अयूब ने अजय देवगन की फिल्म पर क्या आरोप लगाए?

'चौहान' को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं. उन पर भरोसा करके ही ज़ीशान ने वॉइसओवर किया था.

Advertisement
post-main-image
जीशान अयूब ने दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को भी सपोर्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' के टीजर में पैलेट गन के इस्तेमाल और वॉइसओवर को लेकर विवाद सामने आया था, जिसके बाद वॉइसओवर को बदल दिया गया।
  • जरीन अयूब ने बिना पूरी जानकारी के वॉइसओवर रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में फिल्म प्रोड्यूसरों ने बिना स्पष्ट अनुमति के टीजर में इस्तेमाल किया गया।
  • वॉइसओवर हटाने के बाद जरीन ने फिल्म से अपने जुड़ाव को साफ किया है और फिल्म 01 अक्टूबर 2027 को रिलीज़ होगी।

Ajay Devgn की अपकमिंग मूवी Chauhaan शुरुआत से ही विवादों में रही है. फिल्म के इन्ट्रोडक्शन टीज़र में पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर काफी सवाल उठाए गए थे. साथ ही इसके शुरुआती वॉइसओवर पर भी मेकर्स को खूब घेरा गया. वो वॉइसओवर Zeeshan Ayyub ने किया था, जिसे बाद में टीज़र में रिप्लेस कर दिया गया. लेकिन ज़ीशान बताते हैं कि मेकर्स ने उन्हें धोखे में रखकर ये काम करवाया था.

Advertisement

X पर बिना किसी का नाम लिए ज़ीशान ने एक पोस्ट शेयर किया है. मगर लोगों को ये समझते देर नहीं लगी कि वो 'चौहान' की बात कर रहे. उन्होंने बताया कि वो इस प्रोजेक्ट से किसी भी तरह से जुड़े नहीं हैं. वॉइसओवर भी उन्होंने मेकर्स के भरोसे पर किया था. वो लिखते हैं,

"कुछ हफ्ते पहले एक फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था, जिसकी शुरुआत मेरी आवाज़ से हो रही थी. मैं साफ़ करना चाहता हूं कि मेरा उस फिल्म से कोई संबंध नहीं है. कुछ महीने पहले मेकर्स ने मुझसे बिना कोई रेफरेंस दिए सिर्फ एक लाइन डब करने को कहा था. मैं उन्हें पर्सनली जानता हूं, इसलिए भरोसे में आकर मैंने वो लाइन रिकॉर्ड कर दी."

Advertisement

ज़ीशान आगे लिखते हैं,

"लेकिन जब टीज़र रिलीज़ हुआ तो मैंने देखा कि मेरी आवाज़ का इस्तेमाल किस संदर्भ में किया गया है. इसलिए मैंने तुरंत मेकर्स से कहा कि वो टीज़र से मेरी वॉइस हटा दें क्योंकि मेरा इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है. मेरे कड़े विरोध के बाद मेकर्स ने करीब 15 दिन पहले टीज़र से मेरी आवाज़ हटा दी है."

zeeshan ayyub
ज़ीशान अयूब का पोस्ट.

ज़ीशान का ये पोस्ट 'चौहान' के टीजर में बदलाव किए जाने के कई दिनों बाद आया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वो अब किसी भी तरह से 'चौहान' में काम नहीं कर रहे. इस बीच वो दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट का जिक्र भी करते हैं. उनके मुताबिक, फिलहाल देश के जो हालात हैं और जिन मुद्दों पर छात्र प्रदर्शन कर रहे, वो ज्यादा जरूरी हैं. वैसे, 'चौहान' को 'ऐन एक्शन हीरो' वाले नीरज यादव डायरेक्ट करेंगे. वहीं जियो स्टूडियोज़ और आनंद एल राय इसके प्रोड्यूसर हैं. संभव है कि आनंद ने ही ज़ीशान को वॉइसऑवर करने के लिए कहा हो. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों 'रांझणा' और 'तेरे इश्क में' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. जहां तक 'चौहान' की बात है, ये मूवी 01 अक्टूबर 2027 को रिलीज़ होगी.

Advertisement

वीडियो: सैफ अली खान की तांड़व ने जीशान अय्यूब का नुकसान से ज़्यादा फ़ायदा करवा दिया

Advertisement