Toxic को Yash ने अपने करियर के प्राइम चार साल दिए. वो इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे. मगर ऑडियंस को फिल्म पसंद नहीं आई. ‘टॉक्सिक’ अब डिजास्टर हो चुकी है. फिल्म की रिलीज़ के बाद से यश पब्लिकली नज़र नहीं आए. मगर फिल्म के पिटने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया थी, ये अब सामने आया है.
'टॉक्सिक' की ट्रोलिंग और फिल्म के डिजास्टर होने पर पहली बार क्या बोले यश?
'टॉक्सिक' के डबिंग सुपरवाइज़र ने बताया कि फिल्म फ्लॉप होने पर यश ने उनसे क्या कहा.

'टॉक्सिक' को ओरिजनली कन्नड़ा और इंग्लिश में शूट किया गया था. अन्य भाषाओं में इसे डब करके रिलीज़ किया गया. ये काम डबिंग सुपरवाइज़र जयदेव मोहन की देख-रेख में हुआ था. हाल ही में जयदेव ने यूट्यूब चैनल प्रजा-वाणी को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि ‘टॉक्सिक’, रिलीज़ के ठीक बाद इंटरनेट पर लीक हो गई थी. इस कारण मेकर्स को लगभग 3 लाख पायरेसी लिंक्स को हटवाना पड़ा. मगर तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
जयदेव कहते हैं कि 'टॉक्सिक' की कास्ट एंड क्रू ने फिल्म पर काफी मेहनत की थी. इसलिए इसके फ्लॉप होने पर सबको धक्का लगा. ये पूछे जाने पर कि यश ने फिल्म के पिटने पर कुछ कहा, इस पर जयदेव ने बताया,
"मैं फिल्म रिलीज़ के बाद से यश से मिला नहीं हूं. लेकिन मेरी उनसे फोन पर दो बार बात हुई है. आप और क्या उम्मीद रखते हैं? मैं टॉक्सिक का एक बेहद छोटा-सा पार्ट हूं. लेकिन रिलीज़ डे पर फिल्म के रिव्यूज़ और रिएक्शन देखकर मैं बहुत इमोशनल हो गया. इस बीच मुझे यश का फोन आया. वो बोले- 'ज्यादा चिंता मत करो. सब कुछ ऑडियंस पर छोड़ देते हैं. उनकी यही मर्ज़ी थी. अभी हमें आगे भी काम करना है'."
जयदेव के मुताबिक, यश उनसे तो चिंता न करने को कह रहे थे. मगर उनकी आवाज़ में खुद काफी दर्द था. फिर भी अपना दुख छोड़कर वो टीम के उन लोगों के लिए सपोर्टिव रहने की कोशिश कर रहे थे, जिनकी मेहनत को बॉक्स ऑफिस पर फीका रिस्पॉन्स मिला. बातचीत के दौरान जयदेव ने बताया कि वो चार सालों से 'टॉक्सिक' पर काम कर रहे थे. उन्होंने फिल्म का पहला वर्जन भी सुना था. मगर शूटिंग पूरी होने तक उसमें बहुत से बदलाव आ गए. ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता कि मेकर्स ने फिल्म तो अच्छी बनाई मगर जनता उसे समझ नहीं सकी.
जहां तक 'टॉक्सिक' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात है, तो इसने भारत में ग्रॉस 295.10 करोड़ रुपए कमाए हैं. ओवरसीज़ मार्केट से इसने 43.40 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 338.50 करोड़ पर पहुंचा है. खबर लिखे जाने तक इसकी रिलीज़ को 15 दिन बीत चुके हैं. 15वें दिन पर इसने भारत में केवल 3 लाख रुपए कमाए और देश की सबसे बड़ी डिजास्टर्स में से एक बन गई. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: यश की टॉक्सिक के मेकर्स ने चला अपना आखिरी दांव, क्या अब हिट होगी फिल्म?












