The Lallantop

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से भिड़ेगी वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु'!

'बंदा' फेम अपूर्व सिंह कार्की की ये फिल्म मलयालम ब्लॉकबस्टर 'प्रेमालु' का हिंदी रीमेक है.

Advertisement
post-main-image
'प्रेम कीटाणु' सुपरहिट मलयालम फिल्म 'प्रेमालु' का हिंदी रीमेक है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'मालामाल वीकली' का सीक्वल बन रहा है, जिसमें रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव और एल्विश यादव की कास्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अमित जोशी निर्देशन कर रहे हैं।
  • मालामाल वीकली के सीक्वल पर काम पिछले सालों में बढ़े हुए बहु-स्टारर फिल्मों के रुझान और दर्शकों की मांग को देखते हुए शुरू किया गया है।
  • इस सीक्वल की रिलीज के बाद, दर्शकों को फिल्म का नवीन कंटैंट देखने को मिलेगा और यह प्रियदर्शन की मूल फिल्म की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धा कर सकती है।

Malamaal Weekly के सीक्वल में किसे कास्ट किया गया है? क्या Ramayana को दुनियाभर से 500 करोड़ की ओपनिंग मिलने वाली है? साथ ही Drishyam 3 से बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म की भिड़ंत होने वाली है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# कब रिलीज होगा 'फौदा' का पांचवां सीजन?

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'फौदा' के चार सीजन सुपरहिट रहे. सबसे पहले इस सीरीज को इजराइल के टीवी चैनल पर प्रीमियर किया गया था. जब ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई तो भारत में भी खूब पसंद की गई. अब इसका पांचवा सीजन भी अनाउंस हो गया है. ये 8 सितंबर 2026 को रिलीज होगा. इस सीजन की कहानी 7 अक्टूबर हमले के दो साल बाद शुरू होगी.  

Advertisement

# जैक रीचर की स्पिन-ऑफ सीरीज 'नेगली' का ट्रेलर आउट

'जैक रीचर' सीरीज का स्पिन ऑफ 'नेगली' का ट्रेलर आ गया है. ये किरदार जैक रीचर की दुनिया से ही ताल्लुक रखता है. 'नेगली' का पहला सीजन 16 सितंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. सीरीज में मारिया स्टेन ने फ्रांसिस नेगली का लीड रोल प्ले किया है. इसकी कहानी अपराध की ऐसी दुनिया में घटती है, जहां पावरफुल दुष्टों की जमात है. नेगली मासूम लोगों को इन खूंखार अपराधियों से लोगों को कैसे बचाती है, ये देखने के लिए हमें इसके रिलीज का इंतजार करना होगा.

# 'मालामाल वीकली' के सीक्वल में होंगे ये एक्टर्स!

Advertisement

साल 2006 में रिलीज हुई डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'मालामाल वीकली' सफल रही थी. अब इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है और कास्टिंग भी लगभग पूरी हो गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख फिल्म को जॉइन करने वाले हैं. हालांकि रितेश ने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है लेकिन उन्होंने मौखिक तौर पर हामी भर दी है. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव भी अहम किरदारों में दिखेंगे. साथ ही एल्विश यादव को भी कास्ट किया गया है. फिल्म को अमित जोशी डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'रामायण' मेकर्स का मास्टस्ट्रोक देगा 500 करोड़ की ओपनिंग!

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' को चीन में 'रामायण: द लीजेंड ऑफ द प्रिंस'  के टाइटल से रिलीज किया जा रहा है. चाइनीज़ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर सोनी पिक्चर्स के हैंडल से 'रामायण' के ऑफिशियल टाइटल और प्लॉट समरी के बारे में बताया गया है. साथ ही वहां इसे नितेश तिवारी की फिल्म के तौर पर प्रमोट किया जाएगा. नितेश इसलिए, क्योंकि उनके डायरेक्शन में बनी 'दंगल' ने चाइना में रिकॉर्ड 1300 करोड़ रुपए कमाए थे. प्लस चीन दुनिया में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स वाला देश है. वहां 90 हज़ार से ज़्यादा स्क्रीन्स हैं. अगर चीन में 'रामायण' 10 हजार स्क्रीन्स पर भी रिलीज होती है, तो भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन सकती है. फिलहाल ये रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के नाम है. उसने रिलीज़ के पहले दिन दुनियाभर से 275 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की थी. सोनी पिक्चर्स के साथ 'रामायण' के मेकर्स ने जो डील की है, उसके बाद इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता कि 'रामायण' पहले दिन 300-500 करोड़ के बीच ओपनिंग ले सकती है.

# 'दृश्यम 3' से होगी 'प्रेम कीटाणु' की भिड़ंत

डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्कीँ की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना स्टारर ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये सुपरहिट मलयालम फिल्म 'प्रेमालु' का हिंदी रीमेक है. ये एक कमिंग ऑफ एज रॉम-कॉम है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' से होने वाला है.

# 'स्कैम' की अगली किश्त में दिखेगी सहारा की कहानी

डायरेक्टर हंसल मेहता अपनी पॉपुलर सीरीज 'स्कैम' की अगली किश्त ला रहे हैं. इसका नाम होगा 'स्कैम 2010'. इसकी कहानी सुब्रत रॉय और उनके बिजनेस एंपायर सहारा के राइज और फॉल को एक्सप्लोर करेगी. इस सीरीज को सोनी लिव पर प्रीमियर किया जाएगा. सीरीज में सिद्धार्थ बोडके, सुब्रत राय सहारा का रोल निभा रहे हैं. अभी तक इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है.

वीडियो: रणबीर कपूर ने 'रामायण' में किए दो किरदार, लेकिन इस एक्टर ने कर दिए सात

Advertisement