Salman Khan स्टारर Karna की शूटिंग कब शुरू हो रही है? Yash स्टारर Toxic किस मामले में Adipurush से भी फिसड्डी साबित हुई है? Salman Khan से पहले किस एक्टर के साथ फिल्म बना रहे Rakeysh Omprakash Mehra? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
प्रभास की 'आदिपुरुष' से भी फिसड्डी निकली यश की 'टॉक्सिक'? लीगल नोटिस तक की नौबत आ गई!
यश स्टारर 'टॉक्सिक' की पहले हफ्ते की कमाई 215 करोड़ रुपये रही है. क्या 'आदिपुरुष' की कमाई को पार कर पाएगी 'टॉक्सिक'?

# 'द कमबैकर' में टॉम हैंक्स के साथ पैट्रिसिया क्लार्कसन
टॉम हैंक्स और कैलम टर्नर की फिल्म 'द कमबैकर' में अब पैट्रिसिया क्लार्कसन की एंट्री हो गई है. फिल्म को मारिएल हेलर डायरेक्ट करेंगी. ये मूवी राइटर डेव एगर्स की शॉर्ट स्टोरी पर बेस्ड है. फिल्म में टॉम हैंक्स, पिचिंग कोच के किरदार में नजर आएंगे. जबकि कैलम टर्नर एक युवा न्यूयॉर्क मेट्स पिचर का रोल करेंगे. पैट्रिसिया क्लार्कसन, हैंक्स की पत्नी के रोल में दिखेंगी. सोनी पिक्चर्स इसे 30 जुलाई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करेगी.
# टॉम क्रूज़ ने अनाउंस की 'डेज़ ऑफ थंडर 2'
टॉम क्रूज़ की 1990 में आई फिल्म 'डेज़ ऑफ थंडर' (Days of Thunder) का सीक्वल बनने जा रहा है. जिसमें ऐन हैथवे भी उनके साथ नजर आएंगी. पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को जोनाथन लेवाइन डायरेक्ट करेंगे. टॉम क्रूज़ एक बार फिर रेस कार ड्राइवर कोल ट्रिकल के किरदार में लौटेंगे. जबकि ऐन हैथवे एक रेसकार टीम की ओनर और इंजीनियर का रोल करेंगी. फिल्म की स्क्रिप्ट विल स्टेपल्स ने लिखी है. ये फिल्म 2 जून, 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
# अगले साल शुरू हो जाएगी सलमान खान की 'कर्ण'?
सलमान खान, महाभारत के किरदार कर्ण के रोल में नज़र आने वाले हैं. डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म को दो पार्ट्स में बनाने की तैयारी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है. मेकर्स इसे अगस्त 2027 में फ्लोर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म से फारिग होने के बाद सलमान इस पर जुटेंगे. इसे फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी.
# 'आदिपुरुष' से भी फिसड्डी निकली टॉक्सिक?
रिलीज़ से पहले यश स्टारर 'टॉक्सिक' का मार्केट में मजबूत बज़ था. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की. मगर फिल्म के नेगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की जमकर ट्रोलिंग हो रही है. जिसका फर्क फिल्म की कमाई में भी दिखने लगा. 140 करोड़ रुपए की वर्ल्डवाइड ओपनिंग लेने वाली ये फिल्म 5 दिनों में मात्र 285 करोड़ रुपए ही कमा पाई है. हालात ये हैं कि 'टॉक्सिक' भद्द पिटवाने के मामले में 'आदिपुरुष' से भी आगे निकलती दिख रही है. तमाम ट्रोलिंग के बावजूद 'आदिपुरुष' ने पहले हफ्ते भारत से 259 करोड़ रुपये कमा लिए थे. वहीं 'टॉक्सिक' की पहले हफ्ते की कमाई महज 215 करोड़ रुपये है. 'आदिपुरुष' का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 393 करोड़ रुपये रहा था. अब बड़ा सवाल यही है कि क्या 'टॉक्सिक' इतनी आलोचनाओं के बावजूद 'आदिपुरुष' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ पाएगी. या फिर उससे पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ देगी.
# 1 सितंबर से शुरू होगी कार्तिक की 'कैप्टन इंडिया'
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' फाइनली फ्लोर पर जाने वाली है. फिल्म की शूटिंग 1 सितंबर से लंदन में शुरू होगी. फिल्म को 'चक दे इंडिया' फेम शिमित अमीन डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म को 2021 में अनाउंस किया गया था. तब हंसल मेहता इसके डायरेक्टर थे. लेकिन इसके बाद प्रोजेक्ट लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ पाया. अब इस पर दोबारा काम शुरू हो रहा है. ये फिल्म 13 अगस्त, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
# विक्रांत मैसी के साथ फिल्म बनाएंगे राकेश मेहरा?
डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा अब एक नई लव स्टोरी बनाने वाले हैं. इस अनटाइटल्ड फिल्म के लिए उन्होंने विक्रांत मैसी को लीड रोल के लिए कास्ट किया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक छोटे शहर में बेस्ड लव स्टोरी होगी. खास बात ये है कि फिल्म का शूटिंग शेड्यूल महज 30 दिनों का होगा. मेहरा अपनी इस फिल्म को पूरा करने के बाद सलमान खान स्टारर 'कर्ण' पर काम शुरू करेंगे. हालांकि, इस अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
वीडियो: 140 करोड़ की ओपनिंग लेकर भी मुश्किल में 'टॉक्सिक' के मेकर्स! क्यों हटानी पड़ी रेटिंग?












