The Lallantop

'शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा', कभी न मिलने की बात पर आमिर खान को सोनम वांगचुक का जवाब

3 Idiots में फुंसुक वांगड़ू के किरदार को लेकर लंबे समय से सोनम वांगचुक का नाम लिया जाता रहा है. आमिर खान ने कहा कि फिल्म बनते वक्त वह सोनम को जानते तक नहीं थे. अब सोनम वांगचुक ने पुराना वीडियो शेयर कर मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया है.

Advertisement
post-main-image
सोनम वांगचुक ने 3 इडियट्स की कहानी पर बात की है (PHOTO- The Lallantop)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान के फुंसुख वांगड़ू किरदार के सोनम वांगचुक से प्रेरित होने की बात आमिर ने नकार दी और कहा कि फिल्म के दौरान वे सोनम को नहीं जानते थे।
  • यह विवाद आमिर खान के बयान से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि निर्देशक और लेखक सोनम वांगचुक को जानते ही नहीं थे, जबकि सोनम ने एक वीडियो शेयर कर दोनों की पहले की मुलाकात का दावा किया।
  • सोनम का कहना है कि उन्होंने आमिर से कई बार लंबी बातचीत की और उनके सुझाव फिल्म में शामिल हो सकते हैं, लेकिन वह फिल्म को अपनी बायोग्राफी नहीं मानते।

जब ‘3 Idiots’ मूवी आई तो लोगों ने आमिर खान के किरदार को खूब पसंद किया. कहा गया कि फुंसुख वांगड़ू का ये किरदार सोशल एक्टिविस्ट और इनोवेटर सोनम वांगचुक से प्रेरित है. लेकिन एक्टर आमिर खान इससे इत्तेफाक नहीं रखते. उनका कहना है कि जब '3 इडियट्स' बन रही थी, तब वो एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे. अब इस पर सोनम वांगचुक ने मजेदार जवाब दिया है. उन्होंने दोनों की मुलाकात का एक पुराना वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा कि हो सकता है आमिर उस मुलाकात को भूल गए हों क्योंकि उस समय उन्होंने 'गजनी' फिल्म वाले अपने किरदार जैसा गेटअप किया हुआ था.

Advertisement
सोनम वांगचुक ही हैं फुंसुख वांगड़ू?

यह पूरी बहस तब शुरू हुई जब आमिर ने उस लंबे समय से चली आ रही धारणा पर बात की कि '3 इडियट्स' फ़िल्म का किरदार 'फुंसुख वांगड़ू', सोनम वांगचुक से प्रेरित था. आमिर ने कहा कि जब राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में यह फिल्म बन रही थी, तब उन्हें सोनम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय न तो राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी सोनम के बारे में जानते थे.

हालांकि, सोनम वांगचुक का कहना है कि उनकी आमिर खान से मुलाकात हुई थी. उन्होंने एक वायरल वीडियो का जिक्र किया. वीडियो में आमिर एक ऐसे इवेंट में दिख रहे हैं जहां सोनम भी मौजूद थे. और इस तरह उन्होंने एक्टर की याद्दाश्त पर तंज कसा. उन्होंने कहा,

Advertisement

उस टाइम जब उन्होंने कहा कि हम तो मिले भी नहीं थे. तो बाद में कुछ वीडियो आए जिसमें वो गजनी आउटफिट में मेरे एक स्पीच को देख रहे थे. शायद वो गजनी आउटफिट में थे तो शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा. 15 सेकंड में भूल गए होंगे. तो, मैं हैरान नहीं हूं. वरना बहुत डिटेल में मिले थे हम.

सोनम वांगचुक ने आगे कहा कि उनकी मीटिंग सिर्फ एक छोटी सी इंट्रोडक्शन नहीं थी. उन्होंने लंबी बातचीत की और आइडियाज पर डिस्कस किया. आजतक के मुताबिक सोनम ने कहा,

हमने सुना है न. वो अपने कैरेक्टर में घुस जाते हैं. तो शायद गजनी में इतने घुसे थे कि जब वो अवॉर्ड फंक्शन में आए, जिसमें मैं अवॉर्ड ले रहा था, वो भी भूल गए होंगे. वरना बहुत डिटेल में मिले. बहुत आइडियाज डिस्कस किए.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: आमिर खान बोले, “3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं, तब उनके बारे में पता भी नहीं था”)

3 इडियट्स पर क्या बोले सोनम?

सोनम वांगचुक ने 3 इडियट्स डिबेट पर भी क्लैरिटी दी. उन्होंने कहा कि वह फिल्म को अपनी जिंदगी की सीधी रिकॉर्डिंग या बायोग्राफी नहीं कहेंगे. इसके बजाय, वह आमिर के साथ अपनी बातचीत को फिल्म का एक पॉसिबल सोर्स मानते हैं. सोनम के मुताबिक, आमिर अपनी मीटिंग में डिस्कस हुए कुछ आइडिया ले सकते थे, अपनी टीम से उन पर बात कर सकते थे और बाद में उन्हें फिल्म के लिए अलग तरह से डेवलप कर सकते थे. उन्होंने यह भी कहा कि बाकी टीम को शायद यह नहीं पता होगा कि वे आइडियाज कहां से आए.

वीडियो: सोनम वांगचुक ने पीएम मोदी के सामने कौन सी मांग रखी?

Advertisement