285 करोड़ रुपयों की कमाई के बाद भी Toxic के मेकर्स क्यों भड़क रहे हैं? Mirzapur The Movie को सेंसर बोर्ड ने कितने कट्स के साथ पास किया है? क्या Aamir Khan 'रेस' फ्रैंचाइज को रीबूट करने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'मिर्जापुर: द मूवी' के सेक्स सीन्स पर चली कैंची, आधा दर्जन गालियों भी हटीं
इतना काट-छांट करने के बाद भी सेंसर बोर्ड ने 'मिर्जापुर: द मूवी' को A सर्टिफिकेट दिया है.

# 285 करोड़ कमाकर भी 'टॉक्सिक' मेकर्स क्यों भड़के?
यश स्टारर 'टॉक्सिक' ने पांच दिनों में दुनियाभर में करीब 285 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ने भारत में 214.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि 'टॉक्सिक' के मेकर्स की तरफ से नेगेटिव रिव्यू और ऑनलाइन कॉन्टेंट पोस्टिंग को लेकर लीगल नोटिस भेजे गए हैं. दरअसल, रिलीज से पहले ही मेकर्स ने कथित तौर पर फिल्म के खिलाफ झूठे और डीफेमिंग कंटेंट के खिलाफ कोर्ट गए थे. रिलीज के बाद फिल्म को मिली प्रतिक्रियाओं के बीच एक रिव्यूअर को लीगल नोटिस भेजे जाने की खबर भी सामने आई है.
# 'मिर्जापुर: द मूवी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिल गया है. लेकिन सर्टिफिकेट देने से पहले CBFC ने फिल्म में कुछ बदलाव भी करवाए हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के दो इंटीमेट सीन्स को छोटा किया गया है, जिससे करीब 35 सेकेंड का फुटेज कट गया. इसके अलावा चार जगह गालियों को म्यूट किया गया है. जबकि छह जगह गालियों को दूसरे शब्दों से रिप्लेस किया गया है. इन बदलावों के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' का फाइनल रनटाइम 197.19 मिनट यानी 3 घंटे, 17 मिनट और 19 सेकेंड है.
# रेस फ्रैंचाइज़ को रीबूट करेंगे आमिर खान?
'रेस' फ्रैंचाइज़ में आमिर खान की एंट्री की खबरें आ रही हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने आमिर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ को 'रेस 4' के लिए कॉन्टैक्ट किया है. आमिर को फिल्म की कहानी पसंद आई है. वो फिल्म की स्क्रिप्ट पर राइटर्स के साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म को 'धूम 3' फेम विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है.
# सनी देओल की 'घातक घुस के मारेगा' पर काम शुरू
सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ आने वाले हैं. दोनों की अपकमिंग फिल्म का नाम 'घातक घुस के मारेगा' बताया जा रहा है. PTI से बातचीत में राजकुमार संतोषी ने साफ किया कि ये 1996 में आई 'घातक' का सीक्वल नहीं होगी. हालांकि, सनी देओल इसमें अपने 'घातक' वाले किरदार में नजर आएंगे. जिसका किरदार भी बनारस से आता है. फिल्म में फुल-फ्लेज्ड एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म पर काम चल रहा है और जल्द ही इसका फॉर्मल अनाउंसमेंट भी किया जाएगा.
# दूसरी फिल्म करेंगी अक्षय कुमार की भतीजी सिमर
अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया ने अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सिमर एक अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा में रोशन मैथ्यू के साथ नजर आएंगी. फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म को अधिराज बोस डायरेक्ट करेंगे. फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होने वाली है. मेकर्स इसे 2027 के मिड में सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. सिमर ने श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' से एक्टिंग डेब्यू किया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई.
# 'रंगबाज' सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू
ZEE5 की पॉपुलर क्राइम सीरीज 'रंगबाज' के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू होने जा रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल में करीब दो महीने तक इसकी शूटिंग होगी और नवंबर तक ये शेड्यूल पूरा हो जाएगा. इस सीजन में मोहित रैना लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ विजय राज, अरुणोदय सिंह, पवन मल्होत्रा, राहुल देव, आशुतोष राणा, जोया अफ़रोज़ और मनु ऋषि चड्ढा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में दिखेंगे. सीरीज को 'ग्रहण' फेम रंजन चंदेल डायरेक्ट कर रहे हैं. 'रंगबाज' सीजन 4 को 2027 की शुरुआत में ZEE5 पर रिलीज किया जा सकता है.
वीडियो: 'मिर्जापुर- द मूवी' का ट्रेलर रिलीज, वेब सीरीज से कितनी अलग होगी फिल्म?











