The Lallantop

यश की 'टॉक्सिक' सबको पछाड़ बनी देश की मोस्ट अवेटेड फिल्म

यश की 'टॉक्सिक' के बाद 'जन नायगन' और 'आवारापन 2' का नंबर. दसवें नंबर पर रही 'मिर्ज़ापुर- द फिल्म'.

Advertisement
post-main-image
यश की 'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टॉम क्रूज़ की नई फिल्म 'डिगर' का ट्रेलर 13 जुलाई को रिलीज़ हुआ, जिसमें वे एक तेल कारोबारी का भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज़ होगी।
  • यह ट्रेलर उस घटना के बाद आया है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बड़ी आपदा के समाधान के लिए तेल कारोबारी को मिशन पर भेजा था, जिससे कहानी की पृष्ठभूमि बनती है।
  • ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की रिलीज़ तिथि का ऐलान हुआ है, जिससे दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी है और 2 अक्टूबर को फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

कैसा है Tom Cruise की नई फिल्म Digger का ट्रेलर? Tumbbad 2 में क्या रोल करेंगी Alia Bhatt? और Yash की Toxic ने कौन सा नया रिकॉर्ड बना दिया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# टॉम क्रूज़ की 'डिगर' का ट्रेलर आ गया

13 जुलाई की शाम टॉम क्रूज़ की नई फिल्म ‘डिगर’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ. ये ऑस्कर अवॉर्डी डायरेक्टर एलेहांद्रो इनयारितु की ब्लैक कॉमेडी फिल्म है. इसमें टॉम ने एक तेल कारोबारी का रोल किया है, जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक है. मगर उसकी कंपनी की वजह से बड़ी आपदा आ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति उसे ये सब ठीक करने को कहते हैं. इसलिए डिगर एक मिशन पर निकल पड़ता है. ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज़ होगी. 

Advertisement

# 20 जुलाई से 'एवेंजर्स डूम्सडे' की बुकिंग शुरू  

'एवेंजर्स- डूम्सडे' के मेकर्स 20 जुलाई से अमेरिका में इस फिल्म की अडवांस बुकिंग बुकिंग शुरू करेंगे. फिलहाल ये अडवांस बुकिंग इनफिनिटी विजन थिएटर्स में ही खुलेगी. ये लार्ज फॉरमैट स्क्रीन्स हैं. चूंकी वॉर्नर ब्रदर्स ने 'ड्यून 3' के लिए सभी IMAX स्क्रीन्स हथिया लिए हैं. इसके जवाब में डिज़्नी ने इनफिनिटी विजन थिएटर्स की शुरुआत की है. 'एवेंजर्स डूम्सडे' और 'ड्यून 3', दोनों ही फिल्में 18 दिसंबर को रिलीज़ होनी हैं.

Advertisement

# असमी सिनेमा के लिए आया नया ओटीटी प्लैटफॉर्म

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अनाउंस किया कि वो असमी सिनेमा, लोकगीत और डॉक्यूमेंट्री के लिए वो एक अलग ओटीटी प्लैटफॉर्म लॉन्च कर रहे हैं. फिलहाल इस ओटीटी प्लैटफॉर्म का नाम और लॉन्च की तारीख घोषित नहीं की गई है.    

# 'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री कंफर्म

लंबे समय से चर्चा थी कि आलिया भट्ट, 'तुम्बाड 2' में नज़र आएंगी. आज सोहम साह के पोस्ट से ये बात पक्की हो गई. आलिया का रोल क्या होगा, फिलहाल ये नहीं बताया गया है. मगर पिछले दिनों पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि आलिया का किरदार कैमियो से कहीं बड़ा होने वाला है. वो इस फिल्म के लिए 20 दिन शूट करेंगी. ये 'तुम्बाड 3' में आलिया के किरदार की नींव तैयार करेगा, जिसमें वो सोहम साह के साथ फुल फ्लेज्ड रोल में नज़र आएंगी.

# सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर

'3 इडियट्स' में आमिर खान का किरदार फुनसुख वांगडू काफी हद तक एजुकेटर और क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर आधारित था. वही वांगचुक, जो पिछले 17 दिनों से पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं. ऐसे में '3 इडियट्स' के चतुर रामलिंगम यानी ओमी वैद्य उनके सपोर्ट में आ हैं. उन्होंने कहा कि वो फुनसुख वांगडू को मरते हुए नहीं देखना चाहते. ओमी ने वीडियो मैसेज में कहा-

"मैं फुनसुक वांगडू को मरते हुए नहीं देखना चाहता.  क्या आप जानते हैं कि 3 इडियट्स का फुनसुक वांगडू, यानी वो किरदार जो आमिर खान ने प्ले किया था, वो असल में लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर, टीचर और रिफ़ॉर्मर सोनम वांगचुक पर आधारित है. मैं उनसे मिल चुका हूं. वो बेहद दिलचस्प कैरेक्टर हैं, जिन्होंने कुछ कमाल के काम किए हैं."

# सबको पछाड़ 'टॉक्सिक' बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म

यश की 'टॉक्सिक' अनाउंसमेंट के बाद से कई बार पोस्टपोन हो चुकी है. मगर इससे उस फिल्म की पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा. वो IMDb की लिस्ट में अब भी सबसे एंटिसिपेटेड फिल्म बनी हुई है. IMDb ने रियल टाइम सर्च और बज़ के आधार पर मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट बनाई है. इसमें 47 परसेंट वोट्स के साथ 'टॉक्सिक' टॉप पर है. इस लिस्ट में 'जन नायगन' दूसरे नंबर पर है. तीसरे पर 'आवारापन', सातवें नंबर पर 'ईठा' और दसवें नंबर पर 'मिर्ज़ापुर- द फिल्म' का नाम है. ये लिस्ट जुलाई से सितंबर के बीच रिलीज़ होने वाली फिल्मों की है. 

वीडियो: बार-बार पोस्टपोन, फिर भी IMDb पर नंबर 1 बनी 'टॉक्सिक'

Advertisement