Yash की Toxic के reshoot के बारे में टीम टॉक्सिक की तरफ़ से क्या स्टेटमेंट आया है? क्या Ajay Devgn की Dhamaal 4 Prepone हो गई है? No Entry 2 के बारे में Anees Bazmee ने क्या कहा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
100 दिन का रीशूट, 40 करोड़ का खर्चा- 'टॉक्सिक' से जुड़े अफवाहों की पोल-पट्टी खुल गई
टीम 'टॉक्सिक' ने बताया रीशूट के पीछे का सच. ग्लोबल रिलीज़ की प्लानिंग है इसलिए ...


# यश की 'टॉक्सिक' रीशूट होगी? 40 करोड़ और लगेंगे!
यश स्टारर 'टॉक्सिक' के बारे में बीते हफ्ते पढ़ने में आया कि फिल्म के कुछ सीन रीशूट होंगे. यश इन सीक्वेंसेज़ से खुश नहीं हैं. इसलिए उन्होंने इन्हें दोबारा शूट करने का फ़रमान जारी किया है. इस रीशूट शेड्यूल का बजट 40 करोड़ रुपये बताया गया. मगर टीम 'टॉक्सिक' ने NDTV से चर्चा में इन सभी बातों का खंडन किया है. रिपोर्ट में सूत्रों से चर्चा के आधार पर लिखा,
"हम बड़ी वर्ल्डवाइड रिलीज़ प्लान कर रहे हैं. यानी अमेरिका, यूरोप और मिडल ईस्ट में मैक्ज़िमम स्क्रीन्स की कवायद चल रही है. और हर परिस्थिति की अनुकूलता बन पाने में वक्त लग रहा है. मगर रीशूट की बात कोरी अफ़वाह है."
# जेसन मोमोआ ने छोड़ दी फिल्म 'हेलडाइवर्स'
पॉपुलर वीडियो गेम 'हेलडाइवर्स' पर फिल्म बन रही है. फरवरी में इसके लीड एक्टर्स और रिलीज़ डेट का अनाउंसमेंट हुआ था. इसमें जेसन मोमोआ कास्ट किए गए थे. मगर दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक जेसन ने ये फिल्म छोड़ दी है. इसका कारण अब तक सामने नहीं आया है. हॉरर फिल्म 'अनाबेल' फेम राइटर गैरी डॉबरमैन ने इसकी स्क्रिप्ट तैयार की है. 'फास्ट एंड फ्यूरियस' वाले जस्टिन लिन इसे डायरेक्ट करेंगे. ये 10 नवंबर 2027 को रिलीज़ होगी.
# अरशद की 'जीवन भीमा योजना' का टीज़र आउट
अरशद वारसी को लेकर एक कॉमेडी फिल्म बनी है. टाइटल है 'जीवन भीमा योजना'. इसमें पहली बार अरशद डबल रोल में नज़र आएंगे. मेकर्स ने इसका टीज़र रिलीज़ किया है. इसमें अरशद का किरदार जीवन बीमा पॉलिसी की रकम लेने के लिए बड़ा ड्रामा करते हैं. मगर इसमें कई मज़ेदार उलझनें आती हैं. फिल्म में संजीदा शेख, विजय राज़, पूजा चोपड़ा और बृजेंद्र काला भी ज़रूरी किरदारों में हैं. अभिषेक डोगरा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जुलाई में रिलीज़ होगी.
# प्रीपोन हो गई 'धमाल 4', अब 10 जुलाई को आएगी
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'धमाल 4' के प्रीपोन होने की ख़बरें हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये फिल्म 17 जुलाई के बजाय 10 जुलाई को आएगी. दरअसल ये फैसला 'अल्फा' के प्रीपोन होने के बाद लिया गया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक YRF ने 'अल्फा' को 10 जुलाई के बजाय 3 जुलाई को लाने का निर्णय लिया है. 10 जुलाई का स्लॉट खाली हुआ तो 'धमाल 4' को उसमें फिट कर दिया गया. हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. इस फिल्म में जावेद जाफ़री, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख़ और रितेश देशमुख भी अहम किरदारों में हैं. इंद्र कुमार इसके डायरेक्टर हैं.
# हुमा क़ुरैशी की 'बेबी डू डाय डू' का टीज़र आया
हुमा क़ुरैशी स्टारर फिल्म 'बेबी डू डाय डू' का टीज़र आया है. हुमा इसमें डेफ एंड म्यूट हिट वुमन के रोल में हैं. टीज़र के मुताबिक हुमा की बहन का बचपन में मर्डर हो जाता है. और फिर हुमा का किरदार बदला लेता है. टीज़र में सीमा पाहवा, चंकी पांडे, सिकंदर खेर, साकिब सलीम और हिमांशु मलिक की झलक भी दिखी. ये हुमा और उनके भाई साकि़ब सलीम के प्रोडक्शन हाउस सलीम सिबलिंग्स के बैनर तले बनी है. नचिकेत सामंत इसके डायरेक्टर हैं. ये 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# कुछ फिल्मों की कुंडली ही ऐसी होती है: अनीस बज़्मी
डायरेक्टर अनीस बज़्मी की फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल पटरी पर आ ही नहीं पा रहा है. पहले दिलजीत दोसांझ ने फिल्म छोड़ी. फिर वरुण धवन के इससे अलग होने की ख़बरें आईं. इस अनिश्चितता के कारण चर्चाएं चलीं कि अब शायद ये फिल्म नहीं बनेगी. मगर अनीस बज़्मी ने स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म शेल्व नहीं हुई है. हिंदुस्तान टाइम्स से चर्चा में उन्होंने कहा, "कुछ फिल्मों की कुंडली ऐसी होती है. कभी कोई फिल्म जल्दी बन जाती है. कभी देर से बनती है. लेकिन हम सबकी कोशिश है कि ये फिल्म बने. हम इस पर लगे हुए हैं."
वीडियो: ‘किंग’ VS ‘टॉक्सिक’! साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस युद्ध?




















