Bandar Movie के डायरेक्टर होने के बाद भी क्यों उसे अपनी फिल्म नहीं मानते Anurag Kashyap? नीट प्रोटेस्ट पर चुप्पी साधने पर जमकर ट्रोल हुए सोनू निगम. Ramayana में सीता का किरदार निभा रही Sai Pallavi को लेकर क्या बोलीं Dipika Chikhlia? सिनेमा से जुड़ी और ऐसी खबरों के लिए स्क्रॉल करें:
खुद डायरेक्ट करने के बाद भी 'बंदर' को अपनी फिल्म क्यों नहीं मानते अनुराग कश्यप?
अनुराग कश्यप बताया कि उन्होंने इस फिल्म 'बंदर' का प्रमोशन क्यों नहीं किया था.

# नीट प्रोटेस्ट पर चुप्पी साधने पर ट्रोल हुए सोनू निगम
सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उनसे नीट पेपर लीक और जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन पर सवाल किया जाता है. इसके जवाब में वो चुप्पी साध जाते हैं. वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जिन लोगों का करियर जनता की बदौलत बना, वो उनके लिए ही बोलने से बचते और डरते हैं.
# बिना कट के पास हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947'
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक भी कट नहीं लगाया गया. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी. इसी दिन इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी आ रही है.
# "बंदर मेरी फिल्म नहीं है"- अनुराग कश्यप
बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर बीते महीने की 5 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने इसके कॉन्सेप्ट पर महिला विरोधी तक करार दिया था. अब अनुराग कश्यप ने भी इस आरोपों पर अपनी सहमति जताई है. साथ ही उन्होंने इसे अपनी फिल्म मानने से भी इन्कार कर दिया. अनुराग ने कुणाल कामरा को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का फाइनल कट उनका नहीं था. इसीलिए उन्होंने इसके प्रमोशन में भी हिस्सा नहीं लिया.
# साई पल्लवी के सीता बनने पर बोलीं दीपिका चिखलिया
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होना है. रामामंद सागर की 'रामायण' में सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया ने भी इसको लेकर बात की है. वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में दीपिका ने साई की कास्टिंग पर कहा, "साई पल्लवि अपने किरदार के साथ कितना न्याय कर पाती हैं, ये तो केवल वक्त ही बता पाएगा."
# सेंसर बोर्ड ने 'द इंडिया स्टोरी' के चिथड़े किए
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' कल यानी 24 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है. मगर इसका सेंसर सर्टिफिकेशन प्रोसेस 22 जुलाई को पूरा हुआ है. CBFC ने इस फिल्म में 20 कट्स लगवाए हैं. जिससे फिल्म के 4 मिनट 27 सेकंड के फुटेज सेंसर हुए हैं. इसके बाद फिल्म की लंबाई 130.12 मिनट यानी 2 घंटे 10 मिनट 13 सेकंड रही.
वीडियो: 'बंदर' में बॉबी देओल का दिखा ऐसा रूप, जो किसी फिल्म में नहीं देखा!












