The Lallantop

"न्यूज देखने से पहले मुझे भी नहीं पता था कि रामायण 4000 करोड़ की है"

काजल अग्रवाल 'रामायण' में मंदोदरी का रोल कर रही हैं. उन्हें फिल्म का बजट ही नहीं मालूम था.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' की मार्केटिंग पर 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म रामायण का निर्माण 4000 करोड़ रुपये के बजट में किया जा रहा है, जिसमें काजल अग्रवाल ने रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाया है।
  • मनोज बाजपेयी ने इस अत्यधिक बजट पर सवाल उठाए थे और फिल्म का इतना अधिक बजट केवल प्रचार के लिए बताया गया था।
  • काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने बताया कि इतने बड़े बजट का आंकड़ा उन्हें भी मीडिया से पता चला और वे मानते हैं कि बजट से एक्टिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

Nitesh Tiwari की Ramayana को 4000 करोड़ में बनाया जा रहा है. कुछ समय पहले Manoj Bajpayee ने इस भारी-भरकम बजट पर सवाल उठाया था. उनके मुताबिक, इतने बड़े आंकड़े केवल फिल्म का PR करने के लिए बताए जाते हैं. मूवी में Kajal Aggarwal ने रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाया है. उन्होंने बताया कि इस बजट के बारे में उन्हें भी खुद मीडिया से पता चला था.

Advertisement

काजल इन दिनों अपनी और श्रेयस तलपड़े की नई फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' को प्रमोट कर रही हैं. उसी सिलसिले में वो द लल्लनटॉप सिनेमा के स्पेशल प्रोग्राम सिनेमा अड्डा में पहुंची थीं. बातचीत के दौरान उनसे 'रामायण' के 4000 करोड़ वाले बजट पर भी सवाल किए गए. इस पर काजल ने कहा,

"मेरा दिमाग नंबर्स पर काम ही नहीं करता. मैं बचपन से मैथ्स में बहुत बुरी रही हूं. मुझे मैथ्स में इतना डर लगता था कि मैं नंबर्स के बारे में ज्यादा सोचती ही नहीं. अगर कोई मुझसे 4000 करोड़ की बात करे, तो उसका मुझपर कोई असर नहीं होता. मुझे तो पता भी नहीं था कि फिल्म का बजट 4000 करोड़ है, जब तक मैंने खुद मीडिया में नहीं देखा. मुझे भी अभी ही पता चला है कि इस पर कितना पैसा लग रहा है."

Advertisement

नंबर्स की बात आने पर श्रेयस ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि कोई भी एक्टर आंकड़े देखकर परफॉर्म नहीं करता. फिल्म चाहे चार करोड़ की हो या 4000 करोड़ की, वो एक्टिंग सेम ही करता है. बातचीत के दौरान यश का ज़िक्र भी छिड़ा. उन पर अपनी राय रखते हुए काजल बताती हैं,

"यश के साथ काम करने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा था. वो कमाल के एक्टर हैं और बहुत प्रोफेशनल भी. मैं उनकी फिल्में देखती आई हूं. मुझे लगता है कि वो रावण के किरदार के लिए परफेक्ट कास्टिंग हैं. उनमें वो ऑरा दिखाई देता है."

काजल ने बताया कि पहले पार्ट में यश और उनके सोलो सीन्स नहीं हैं. जो हैं, वो अधिकतर दरबार के ही हैं. यश की बात पर श्रेयस ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि यश का स्क्रीन प्रेजेंस बहुत अच्छा है. वो जब स्क्रीन पर आते हैं तो लोगों की नजर हटती नहीं. सब केवल उन्हें ही देखते रहते हैं.

Advertisement

वीडियो: कड़ी सुरक्षा के बावजूद लीक हुआ 'रामायण' का ट्रेलर!

Advertisement