बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है. और इस फैनलिस्ट में सिर्फ आम जनता ही नही, बल्कि बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं. इन्हीं बड़ी हस्तियों में से एक नाम है WWE सुपरस्टार और फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज़ में विलेन का रोल करने वाले जॉन सीना (John Cena) का. हाल ही में इनका एक फैन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
WWE वाले जॉन सीना ने शाहरुख का गाना गाया, फैन्स गिल्ल हो गए!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें John Cena, Shahrukh Khan की फिल्म 'दिल तो पागल है' का गाना 'भोली सी सूरत' गाते हुए नज़र आ रहे हैं.
.webp?width=360)

दरसल रेसलर @gurvsihra ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया.
वीडियो में उनके साथ जॉन सीना भी है. गुर्व कहते है कि ये ख़ासकर शाहरुख खान आपके लिए है. फिर वो जॉन से गाना गाने के लिए कहते है. फिर क्या जॉन ने गाया 'दिल तो पागल है' (Dil To Pagal Hai) का बहुत ही प्यारा और फेमस गाना 'भोली सी सूरत' जिसे फिल्म में उदित नारायण और लता मंगेशकर ने गाया था.
इस वीडियो को देखने के बाद जॉन और शाहरुख दोनों के फैंस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. और वीडियो खबर लिखे जाने तक इतना वायरल हो गया कि लोगों ने कमेंट कर शाहरुख और जॉन को एक फिल्म में देखने की इच्छा तक जता दी है.
जैसे शुभाशीष नाम के यूजर ने लिखा -
OMG, जॉन ने हिंदी गाना बहुत अच्छे से गाया!

वीनस नाम के यूजर ने लिखा-
इमेजिन करिए शाहरुख और जॉन दोनों एक साथ एक फिल्म कर रहे हैं

बाकी इंस्टाग्राम यूजर इमोजी बनाकर तारीफ करते हुए नज़र आए.

बता दें कि शाहरुख खान की रीसेंट फिल्म 'डंकी' थी, जो साल 2023 के आखिर में आई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू थीं. मूवी को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था. इसके अलावा बीता साल शाहरुख खान के लिए बेहद शानदार रहा था. उनकी फिल्म जवान और पठान दोनों ही ब्लॉकबस्टर रहीं.
वीडियो: जॉनी लीवर ने कहा, शाहरुख खान जैसा मेहनती आदमी नहीं देखा












