कहां शूट होगा Salman Khan और Nayanthara की SVC63 का क्लाइमैक्स? Ranbir Kapoor की Ramayana के दो ट्रेलर क्यों आएंगे? और क्या Prabhas के साथ टकराएंगे Akshay Kumar और Ajay Devgn? सिनेमा से जुड़ी और ऐसी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
प्रभास की 'फौज़ी' से भिड़ेंगे अक्षय कुमार और अजय देवगन या पीछे लेंगे अपने कदम?
प्रभास स्टारर 'फौज़ी' आज़ादी के दौर में घटने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म है.


# 'आई प्ले रॉकी' का ट्रेलर आया
'आई प्ले रॉकी' का ट्रेलर आया है. ये फिल्म सिल्वेस्टर स्टलोन की लाइफ पर आधारित है. इस फिल्म में उस ड्रमैटिक जर्नी को दिखाया जाए, जिसके बाद 'रॉकी' फिल्म बनी. सिल्वेस्टर ने उसके लिए कितने जतन किए, ये फिल्म वही दिखाएगी. फिल्म में यंग सिल्वेस्टर स्टलोन का रोल एंथनी इपोलिटो कर रहे हैं. पीटर फैरेली ने ये फिल्म डायरेक्ट की है. 'आई प्ले रॉकी' 20 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
# 'बैटमैन 2' पोस्टपोन, रॉबर्ट का फर्स्ट लुक आउट
रॉबर्ट पैटिन्सन स्टारर 'बैटमैन 2' ओरिजिनली 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज़ होने वाली थी. उसके बाद वॉर्नर ब्रदर्स ने बताया कि ये फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को आएगी. डायरेक्टर मैट रीव्स ने 15 जुलाई को फिल्म से रॉबर्ट का पहला कैमरा फुटेज रिलीज़ किया. और बताया कि ये फिल्म फिर से पोस्टपोन हो गई. 'बैटमैन' का पहला पार्ट 2022 में रिलीज़ हुआ था. अब 'बैटमैन 2' 18 फरवरी, 2028 को आएगी.
# प्रभास की 'फौज़ी' से भिड़ेंगे अक्षय-अजय!
प्रभास की अगली फिल्म 'फौज़ी' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये फिल्म 3 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. ये एक पीरियड एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जो कि असल घटनाओं से प्रेरित है. इसे हनु राघवपुड़ी डायरेक्ट कर रहे हैं. मगर इस तारीख पर प्रभास पर सोलो रिलीज़ नहीं मिलेगी. क्योंकि 04 दिसंबर को अजय देवगन की 'रेंजर' और अक्षय कुमार-अनीज बज़्मी वाली फिल्म भी रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. अब देखना होगा कि कौन अपने पांव पीछे लेता है और कौन प्रभास से टकराता है.
# यूरोप में शूट होगा सलमान की SVC63 का क्लाइमैक्स
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, SVC63 का ओवरसीज़ शेड्यूल यूरोप के इर्द-गिर्द घूमेगा. फिल्म के ज्यादातर सीन्स ऑस्ट्रिया में शूट किए जाएंगे. खबर है कि सलमान और नयनतारा फिल्म की कास्ट एंड क्रू के साथ अगस्त में ऑस्ट्रिया जाने वाले हैं. वहां फिल्म के सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे. ये सीन्स 'धुरंधर' वाली एक्शन टीम की देखरेख में शूट होंगे. ऑस्ट्रिया के अलावा यूरोप के कई दूसरे इलाकों को भी इस मूवी के लिए मार्क किया गया है. मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया ताकि फिल्म का विजुअल कैनवास काफी बड़ा और प्रीमियम लग सके. संभवत: ये फिल्म का क्लाइमैक्स सीक्वेंस है.
# रणबीर की 'रामायण' के दो ट्रेलर्स आएंगे!
रणबीर कपूर की 'रामायण' के दो ट्रेलर आने की खबरें हैं. 15 जुलाई को दोनों ट्रेलर्स का सेंसर सर्टिफिकेशन हुआ. इस दौरान लोगों ने जिस बात पर सबसे अधिक गौर किया, वो है उनका रनटाइम. इसमें से एक ट्रेलर 4 मिनट, वहीं दूसरा 4 मिनट 15 सेकेंड लंबा है. दोनों 3D वर्जन में हैं. इनमें से 4 मिनट वाला ट्रेलर थिएटर्स में प्ले किया जाएगा. वहीं 4.15 मिनट वाला डिजिटली रिलीज़ होगा. 'रामायण' इस साल दिवाली पर रिलीज़ होनी है.
# "आमिर खान को जो टपकाएगा, उसे 5 करोड़ का इनाम दूंगा"
कल से सिनेमा शो में हमने आपको बताया था कि एक मुस्लिम बॉडी ने आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी किया है. अब अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश परमहंस आचार्य ने उन पर काफी विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों को आमिर की जान ले लेनी चाहिए. यही नहीं, उन्होंने ऐसा करने वालों के लिए 5 करोड़ रुपए का इनाम रखा है
वीडियो: बेसिल जोसफ के एक पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या अल्लू अर्जुन बनने जा रहे हैं 'शक्तिमान'!












