The Lallantop

140 करोड़ की ओपनिंग पाने वाली 'टॉक्सिक' की वीकेंड पर दुर्गति हो गई!

क्या यश 'टॉक्सिक' के तौर पर पहली पैन इंडिया डिजास्टर देने जा रहे हैं?

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को 500 से 600 करोड़ के बजट पर बनाया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' ने 26 अगस्त को भारत में 120.75 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की, लेकिन उसके बाद कमाई में लगातार गिरावट आई है।
  • फिल्म को ओपनिंग दिन साउथ इंडियन राज्यों में ओणम की छुट्टी का फायदा मिला, लेकिन रिलीज के बाद इसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा जिसने कमाई पर असर डाला।
  • पांच दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद, फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 255.95 करोड़ रुपए रहा, जबकि मेकर्स की लागत 500 से 600 करोड़ के बीच थी।

Yash स्टारर Toxic ने लगभग 140 करोड़ की ओपनिंग ली थी. मगर लोगों ने फिल्म की ऐसी भद्द पीट दी कि इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है. आमतौर पर फिल्में सबसे ज्यादा पैसे पहले संडे को कमाती हैं. मगर 'टॉक्सिक' ने रविवार को ही सबसे कम पैसे कमाए. वीकेंड खत्म होने तक इस मूवी ने 280 करोड़ रुपए से ज्यादा तो वसूल लिए. मगर इसमें से आधी कमाई पहले दिन ही हो गई थी.

Advertisement

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 26 अगस्त को रिलीज़ हुई 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर भारत में 120.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. चूंकि उस दिन साउथ इंडियन स्टेट्स में ओणम की छुट्टी थी, इसलिए फिल्म को अच्छे-खासे दर्शक मिल गए. मगर इसके बाद मूवी की दुर्गति हो गई. पहले दिन से ही ‘टॉक्सिक’ को चौतरफ़ा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ा.

रिलीज़ के दूसरे दिन 'टॉक्सिक' ने 45.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इंडिविजुअली देखें तो ये काफी अच्छा आंकड़ा लगेगा. मगर दूसरी तरफ़ ये पहले दिन की तुलना में सीधे 62.65 परसेंट की गिरावट है. तीसरे दिन यश की फिल्म को और कम दर्शक मिले. इस वजह से मूवी ने 32.25 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन यानी शनिवार इसने 30.15 करोड़ कमाए. वहीं रविवार को ये बिग बजट मूवी महज 27.70 करोड़ ही कलेक्ट कर पाई. ये पहले दिन की तुलना में 77.06 परसेंट का ड्रॉप है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसा रहा है,

Advertisement

पहला दिन (बुधवार) - 120.75 करोड़
दूसरा दिन (गुरुवार) - 45.10 करोड़
तीसरा दिन (शुक्रवार) - 32.25 करोड़
चौथा दिन (शनिवार) - 30.15 करोड़
पांचवां दिन (रविवार) - 27.70 करोड़

टोटल: 255.95 करोड़ (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

पहला वीकेंड खत्म होने तक 'टॉक्सिक' ने भारत में 255.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. मेकर्स ने विदेशी मार्केट को टार्गेट करने के लिए फिल्म को इंग्लिश में डब करवाया था. मगर वहां से ये फिल्म केवल 29.25 करोड़ ही कमा पाई. ओवरऑल, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 285.20 करोड़ तक पहुंच गया है. KVN प्रोडक्शंस ने ‘टॉक्सिक’ पर 500 से 600 करोड़ रुपए खर्चे थे. मगर ये फिल्म बहुत बड़ी डिजास्टर बनती दिख रही है. यहां से फिल्म एक बार को अपनी लागत निकाल भी ले, मगर थिएटर्स से कुछ खास प्रॉफिट नहीं कमा पाएगी, ये तय है.

Advertisement

वीडियो: 140 करोड़ की ओपनिंग लेकर भी मुश्किल में 'टॉक्सिक' के मेकर्स! क्यों हटानी पड़ी रेटिंग?

Advertisement